Home Breaking News विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉयड्स इन्फिनाइट फाउंडेशन द्वारा उसगांव में भव्य वृक्षारोपण...

विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉयड्स इन्फिनाइट फाउंडेशन द्वारा उसगांव में भव्य वृक्षारोपण अभियान

98

विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉयड्स इन्फिनाइट फाउंडेशन द्वारा उसगांव में भव्य वृक्षारोपण अभियान



घुग्घुस, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लॉयड्स इन्फिनाइट फाउंडेशन, घुग्घुस की ओर से उसगांव स्थित गणेश मंदिर परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरित बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान को उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के यूनिट हेड श्री वाय. जी. एस. प्रसाद तथा एसीसी सीमेंट कंपनी, नकोडा के यूनिट हेड श्री लोकेश श्रीमल्ली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रशांत पुरी, श्री मुकेश भेलावे, श्री संजय कुमार मिश्रा, श्री गुणाकर शर्मा, श्री संजय रथ, श्री डी. एन. गुप्ता, श्री के. पी. सिंह, श्री तरुण केशवानी, डॉ. विद्या पाल तथा उसगांव ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती निवेदिता ठाकरे और उपसरपंच श्री मंगेश आसुटकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मान्यवरों के हाथों गणेश मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने केवल वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के यूनिट हेड श्री वाय. जी. एस. प्रसाद ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर उसगांव ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती निवेदिता ठाकरे और उपसरपंच श्री मंगेश आसुटकर ने लॉयड्स इन्फिनाइट फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे उपक्रमों की आवश्यकता है तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का पूरा प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉयड्स इन्फिनाइट फाउंडेशन की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आयोजन का प्रभावी नियोजन किया।

केवल वृक्षारोपण नहीं, वृक्ष संरक्षण का भी संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित संरक्षण, संवर्धन और देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उसगांव के नागरिकों और युवाओं ने गणेश मंदिर परिसर को हराभरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।

इस वृक्षारोपण अभियान से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ी है तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here