Home Breaking News शिरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के...

शिरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ शाहरुख खान गिरफ्तार,

340

शिरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ शाहरुख खान गिरफ्तार,



कुल 52 हजार का माल जब्त

शिरपुर (यवतमाल)। यवतमाल जिले में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्तौल (कट्टा) और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 52 हजार रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता (भापोसे) तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी, वणी के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध हथियार रखने वालों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिरपुर पुलिस थाना प्रभारी संतोष मनवर ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को गुप्त सूचना एकत्र कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

दिनांक 13 जून 2026 को रात करीब 9:45 बजे पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शाहरुख गुलशेर खान उर्फ फावड़ा (31 वर्ष), निवासी आमराई वार्ड क्रमांक-2, घुग्घुस, जिला चंद्रपुर मुंगोली खदान क्षेत्र में चोरी की नीयत से अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुंगोली से वर्धा नदी पुल के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल (कट्टा) जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये तथा दो जिंदा कारतूस जिनकी कीमत लगभग 2 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 और 123 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुरेश दळवे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष मनवर, पुलिस उपनिरीक्षक धीरज गुल्हाने, हेड कांस्टेबल सुनील दुबे, पुलिस हवलदार अविनाश वानकर, इकबाल शेख, पुलिस कांस्टेबल पंकज कुडमेथे, दीपक वाकड़े, किरण दासरवार तथा प्रफुल नाईक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here