Home Breaking News देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ शाहरुख खान गिरफ्तार

देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ शाहरुख खान गिरफ्तार

97

देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ शाहरुख खान गिरफ्तार



कुल 52 हजार रुपये का माल जब्त


शिरपुर (यवतमाल) : यवतमाल जिले में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए शिरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्तौल (कट्टा) और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 52 हजार रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी, वणी के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शिरपुर पुलिस थाना प्रभारी संतोष मनवर ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुप्त सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

13 जून 2026 की रात करीब 9:45 बजे शिरपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शाहरुख गुलशेर खान (31 वर्ष), निवासी आमराई वार्ड क्रमांक 2, घुग्घुस, जिला चंद्रपुर मुंगोली खदान क्षेत्र में चोरी की नीयत से देशी कट्टा लेकर घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुंगोली से वर्धा नदी पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल (कट्टा) जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये तथा दो जिंदा कारतूस जिनकी कीमत लगभग 2 हजार रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने तत्काल हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 एवं 123 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुरेश दळवे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष मनवर, पुलिस उपनिरीक्षक धीरज गुल्हाने, हेड कांस्टेबल सुनील दुबे, पुलिसकर्मी अविनाश वानकर, इकबाल शेख, पंकज कुडमेथे, दीपक वाकडे, किरण दासरवार एवं प्रफुल नाईक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here