Home Breaking News एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने पर डॉ. प्रज्वल उरकुडे का भव्य सम्मान

एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने पर डॉ. प्रज्वल उरकुडे का भव्य सम्मान

277

एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने पर डॉ. प्रज्वल उरकुडे का भव्य सम्मान



राजुरा। शेतकरी संगठन जनसंपर्क कार्यालय, राजुरा की ओर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर चिकित्सा क्षेत्र में सफलता की ओर कदम बढ़ाने वाले डॉ. प्रज्वल बबन उरकुडे का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एड. वामनराव चटप के हाथों उनका शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सत्कार किया गया।

डॉ. प्रज्वल उरकुडे ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर अपने परिवार तथा राजुरा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनके इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक एड. वामनराव चटप ने डॉ. प्रज्वल उरकुडे के माता-पिता की उपस्थिति में उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सेवा भावना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने डॉ. उरकुडे को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल चिकित्सकीय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों ने भी डॉ. प्रज्वल उरकुडे की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन और चिकित्सा सेवा क्षेत्र में सफल एवं जनहितकारी कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपनगराध्यक्ष दिलीप देरकर, नगरसेवक रमेश नळे, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक दिलीप देठे, नगरसेवक स्वप्नील मोहुर्ले, प्रभाकर ढवस, कपिल इदे, नरेंद्र काकड़े, भाऊजी कानाके, मधुकर चिंचोलकर, अनिल बालसराफ, खुशाल अडवे तथा सूरज गव्हाणे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का वातावरण अभिनंदन और शुभकामनाओं से सराबोर रहा तथा सभी उपस्थितजनों ने डॉ. प्रज्वल उरकुडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here