बिजली के एल्यूमिनियम तार चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
2.60 लाख रुपये का माल जब्त
घुग्घूस/चंद्रपुर, प्रतिनिधि। घुग्घूस पुलिस ने बिजली विभाग के एल्यूमिनियम तार चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिलें, गैस सिलेंडर और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार सहित कुल 2 लाख 60 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 की रात 1 बजे से सुबह 5 बजे के बीच चंद्रपुर तहसील के मौजा सिदूर शेतशिवार क्षेत्र में बिजली के खंभों पर लगे एल्यूमिनियम तार काटकर चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में एमएसईबी के सहायक अभियंता नयन पांडुरंग भटकर की शिकायत पर घुग्घूस पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 324(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
जब्त किया गया माल :1600 मीटर एल्यूमिनियम तार (कीमत 55 हजार रुपये),स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर एवं ट्रॉली,हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल,बिना नंबर की प्लेटिना मोटरसाइकिल,दो ऑक्सीजन सिलेंडर,एक एचपी गैस सिलेंडर,लोहे के औजार एवं कटिंग सामग्री
सहित कुल 2.60 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
घुग्घूस पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धानोरा फाटा से धानोरा गांव जाने वाले मार्ग के पास झाड़ियों में एक संदिग्ध ट्रैक्टर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ट्रैक्टर में चोरी किया गया एल्यूमिनियम तार बरामद हुआ। इसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने सिदूर क्षेत्र से बिजली के तार चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक प्रकाश राऊत के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रफुल डाहुले, पुलिस हवलदार संजय अतुलवार, अनिल बैठा, विशाल हूड, राकेश तुरणकर, पुलिस कर्मी नितीन मराठे, रवींद्र वाबीटकर, महेश भोयर, प्रसन्नजीत डोरलीकर तथा पवन डाखरे की टीम ने कि है।