Home Breaking News समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

403

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा



चंद्रपुर के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत



अकोला जा रही वैगनआर खड़े कंटेनर से टकराई,


12 वर्षीय मासूम बच्ची भी हादसे का शिकार


चंद्रपुर/धामणगांव रेल्वे। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे चंद्रपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया। चंद्रपुर शहर के बाबूपेठ निवासी जीवने परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसा धामणगांव रेल्वे के समीप समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर-106 के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूपेठ स्थित डी.एड. कॉलेज के पास रहने वाला जीवने परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैगनआर कार से अकोला जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतकों की पहचान
  • आरती जीवने (40 वर्ष)
  • भास्कर जीवने (57 वर्ष)
  • महादेव जीवने (42 वर्ष)
  • लता जीवने (43 वर्ष)
  • त्रिशा जीवने (12 वर्ष)
सभी मृतक चंद्रपुर के बाबूपेठ स्थित डी.एड. कॉलेज के समीप रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे।
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस, स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस तथा आपातकालीन बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा। कार में फंसे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर से टकराने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गहन जांच कर रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद बाबूपेठ क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे भीषण सड़क हादसों ने एक बार फिर राजमार्ग सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here