समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
चंद्रपुर के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अकोला जा रही वैगनआर खड़े कंटेनर से टकराई,
12 वर्षीय मासूम बच्ची भी हादसे का शिकार
चंद्रपुर/धामणगांव रेल्वे। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे चंद्रपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया। चंद्रपुर शहर के बाबूपेठ निवासी जीवने परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसा धामणगांव रेल्वे के समीप समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर-106 के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूपेठ स्थित डी.एड. कॉलेज के पास रहने वाला जीवने परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैगनआर कार से अकोला जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतकों की पहचान
-
आरती जीवने (40 वर्ष)
-
भास्कर जीवने (57 वर्ष)
-
महादेव जीवने (42 वर्ष)
-
लता जीवने (43 वर्ष)
-
त्रिशा जीवने (12 वर्ष)










