Home Breaking News नागपंचमी के पावन पर्व पर रविंद्र शिंदे ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद...

नागपंचमी के पावन पर्व पर रविंद्र शिंदे ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद वितरण

23

नागपंचमी के पावन पर्व पर रविंद्र शिंदे ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद वितरण



सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद; भद्रनाग स्वामी मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल

भद्रावती, प्रतिनिधि : नागपंचमी के पावन अवसर पर भद्रावती के आराध्य देवता श्री भद्रनाग स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के लिए स्व. श्रीनिवास शिंदे मेमोरियल रविंद्र शिंदे चैरिटेबल ट्रस्ट, चंद्रपुर की ओर से विशेष महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

महाप्रसाद वितरण स्थल पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर, विधायक करण देवतले, विधायक किशोर जोरगेवार, पूर्व नगराध्यक्ष अनिल धानोरकर, चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक जयंत टेमुर्डे, प्रवीण काकड़े और किशोर बावणे सहित अनेक मान्यवरों ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रा. धनराज आस्वले, ट्रस्ट के संस्थापक तथा चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष रविंद्र शिंदे, पंचायत समिति भद्रावती के पूर्व सभापति विरुटकर, कृषि उपज बाजार समिति भद्रावती के सभापति राजू डोंगे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रपुर के जिला सचिव रमेश मेश्राम सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित मान्यवरों के हाथों श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक महाप्रसाद वितरित किया गया। नागपंचमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक उपक्रम से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता के साथ महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here