राशन कार्ड की KYC पूरी तरह नि:शुल्क, पैसे मांगने पर तुरंत करें शिकायत
वणी। वणी विधानसभा क्षेत्र के राशन कार्डधारकों और आम नागरिकों के लिए युवा हुंकार संगठन की ओर से महत्वपूर्ण अपील जारी की गई है। संगठन ने नागरिकों से राशन कार्ड की KYC प्रक्रिया के नाम पर किसी को भी 20 रुपये या किसी भी प्रकार की राशि नहीं देने का आह्वान किया है।
युवा हुंकार संगठन के अनुसार, इस संबंध में तहसील कार्यालय के आपूर्ति विभाग से जानकारी ली गई। विभाग की ओर से KYC प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क होने की जानकारी दी गई है। इसके बावजूद यदि कहीं KYC के नाम पर गरीब और आम नागरिकों से पैसे मांगे जा रहे हैं, तो नागरिकों को किसी भी प्रकार की राशि नहीं देने की अपील की गई है।
राशन दुकानदारों से भी जबरदस्ती नहीं करने की अपील
संगठन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी राशन दुकानदार को KYC के नाम पर नागरिकों से जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। यदि वणी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी राशन दुकान पर KYC के नाम पर पैसे मांगने का मामला सामने आता है, तो संबंधित नागरिक राशन दुकानदार का नाम, दुकान की जानकारी और संभव हो तो फोटो, वीडियो या अन्य प्रमाण जुटाकर युवा हुंकार संगठन से तत्काल संपर्क करें।
‘जनता के अधिकारों की लूट बर्दाश्त नहीं’
युवा हुंकार संगठन ने कहा कि गरीब और आम जनता के अधिकारों की लूट किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गरीब और सर्वसामान्य जनता के हितों की रक्षा के लिए युवा हुंकार संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा है।
युवा हुंकार संगठन का संदेश:
KYC पूरी तरह नि:शुल्क है!
पैसे मांगे जाएं तो युवा हुंकार संगठन से शिकायत करें।युवा हुंकार संगठन
जनता के अधिकारों के लिए सदैव संघर्षशीलसंस्थापक अध्यक्ष:
अजिंक्य सु. शेंडे
युवा हुंकार संगठन, महाराष्ट्र राज्य










