राजुरा में सरेआम गोलीबारी से मचा हड़कंप
मुख्य सड़क पर विनोद उर्फ पापा जाधव को सिर में लगी गोली; दो हमलावर फरार
शहर के बीचोबीच फायरिंग से कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी
चंद्रपुर : श राजुरा में सोमवार शाम करीब 6 बजे राजुरा शहर में सरेआम हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शहर की मुख्य सड़क पर दो अज्ञात हमलावरों ने सोमनाथपुर वार्ड निवासी विनोद उर्फ पापा जाधव को कथित तौर पर निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली जाधव के सिर में लगने की जानकारी सामने आई है। गंभीर रूप से घायल जाधव को तत्काल उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बार के पास अचानक चली गोली, इलाके में दहशत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना प्रदीप बीर बार के पास स्थित नारियल की दुकान के समीप हुई। शाम के समय शहर के व्यस्त इलाके में अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फायरिंग के बाद दोनों अज्ञात
हमलावर को पुलिस ने कुछ घंटे बाद हिरासत मे लिया
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही राजुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिसर का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा अज्ञात हमलावरों की तलाश में अलग-अलग दिशाओं से छानबीन करने बाद कुछ घंटे में हिरासत में लिया।
फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों की दिशा में जांच कर रही है।
शहर के बीच गोली चली, कानून-व्यवस्था पर सवाल
राजुरा जैसे शहर के मुख्य इलाके में शाम के वक्त गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम नागरिकों की आवाजाही वाले क्षेत्र में इस तरह गोली चलने से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती फरार दोनों हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करना और गोलीबारी के पीछे की असली वजह का पर्दाफाश करना है।










