राजूर की जिला परिषद हिंदी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन
अकरम सिद्दीकी अध्यक्ष और संजीदाबानो शेख उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित
वणी, प्रतिनिधि। तालुका के राजूर स्थित जिला परिषद उच्च प्राथमिक हिंदी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। समिति के सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। अकरम सिद्दीकी को समिति का अध्यक्ष तथा संजीदाबानो हसीनुद्दीन शेख को उपाध्यक्ष चुना गया।
समिति के सदस्य के रूप में शालियाबानो शेख सिद्दीकी, हसीनउद्दीन शेख, सुनील राजपाल कैथल, विमलादेवी निषाद, रामगोपाल निषाद और सरस्वती कोडपे का चयन किया गया। वहीं बदरुद्दीन शेख को शिक्षा विशेषज्ञ, रहमान शेख को शिक्षक प्रतिनिधि तथा सुनील गोडे को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी पदों पर निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चयन होने के बाद उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित समिति का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई समिति विद्यार्थियों की शिक्षा, स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देगी।
कार्यक्रम में मुख्याध्यापक घोडे सर, रहमान शेख, शिक्षकगण, अभिभावक तथा गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। नई शाला प्रबंधन समिति के गठन से स्कूल के विकास कार्यों में अभिभावकों और ग्रामीणों की भागीदारी और अधिक मजबूत होने की उम्मीद व्यक्त की गई।










