WCL सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह एवं पासिंग आउट परेड
नागपुर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने किया परेड का निरीक्षण; प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों के अनुशासन और दक्षता की सराहना
नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र, इंदोरा, नागपुर में दीक्षांत समारोह एवं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। समारोह में WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक वित्त/मानव संसाधन श्री बिक्रम घोष तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर महत्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में नागपुर के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, भा.पु.से. ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभाग लिया। समारोह में कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अधिकारियों एवं विभागीय सुरक्षा कर्मियों ने शानदार अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया।
पुलिस आयुक्त ने किया परेड का निरीक्षण
मुख्य अतिथि विश्वास नांगरे पाटिल ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, व्यावसायिक दक्षता और समर्पण की सराहना की।
अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त ने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा देश की आर्थिक एवं ऊर्जा सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। कोयला क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से सतर्कता, ईमानदारी और अनुशासन के साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को पुरस्कार
समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सुरक्षा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके अनुशासन और प्रशिक्षण के दौरान किए गए बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई।
आधुनिक तकनीक आधारित ‘SHASTRA’ का अवलोकन
समारोह के बाद पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने WCL के सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र, इंदोरा में स्थापित SHASTRA (स्मार्ट एवं आधुनिक हथियार प्रशिक्षण/फायरिंग सिमुलेशन सुविधा) का भी अवलोकन किया।
उन्होंने आधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली तथा सुरक्षा कर्मियों की कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने में इसकी उपयोगिता की सराहना की।
इस अवसर पर WCL सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष (सुरक्षा) ले. कमांडर (डॉ.) विक्रान्त मलहन, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
— किशन रेड्डी गंगापुरम
— सतीश चंद्र दुबे
भारत सरकार, कोयला मंत्रालय
कोल इंडिया लिमिटेड










