Home Breaking News पशु मांस कि तश्करी करनेवाले आयशर वाहन को बल्लारपूर पुलिस ने गिरफ्तार...

पशु मांस कि तश्करी करनेवाले आयशर वाहन को बल्लारपूर पुलिस ने गिरफ्तार किया

100

पशु मांस कि तश्करी करनेवाले आयशर वाहन को बल्लारपूर पुलिस ने गिरफ्तार किया

18 लाख रु का मुद्देमाल सहीत एक आरोपी को पुलिस हिरासत मिली

बल्लारपुर:- चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर मार्ग से अवैध रूप मे पशुओं का मांस तेलंगाना राज्य के लिए ले जाते समय बल्लारपुर पुलिस ने 18 लाख रुपये का माल सहित आयशर वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

दि 29 जुन को बल्लारपुर पुलिस को किसी मुखबीर से जानकारी मिली थी कि बल्लारपुर मुख्य मार्ग से तेलंगाणा राज्य के लिए पशु मांस कि तश्करी होनेवाली है।
दिए गए गुप्त सूचना के आधार पर बल्लारपुर पुलिस ने मुख्य मार्ग पर गौ संरक्षण वार्ड के पास जाल बिछाया।मार्ग से आनेजाने वाले सभी वाहनो कि तलाशी कि जा रही थी। जांच के दौरान कुछ घंटे बाद मार्ग पर तेज रफ्तार से आनेवाली आयशर वाहन क्र एम एच 40 एके 4873 की तलाशी करने पर पुलिस जाच के दौरान वाहन के अंदर प्लास्टिक से ढका हुआ पशु का मांस पाया गया। साथ मे आयशर वाहन क्रमांक एमएच 40 एके 4873 की कीमत 10 लाख रुपये और मांस किमत 8 लाख रू ऐसे कुल मिलाकर 18 लाख रुपये का मुद्देमाल बल्लारपुर पुलिस ने जब्त किया है।वाहन से चालक फरार बताया जा रहा है।फरार आरोपी का नाम मोहम्मद इमरान मोहम्मद इरशाद( 30 )रा,कोयला टाल,कामठी जि नागपुर का है. बल्लारपुर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांक्रीडवार, पुलिस उपनिरीक्षक विक्की लोखंडे, पुलिस उपनिरीक्षक भास्कर कुंडावर, एएसआई गजानन डोईफोडे की टीम के कुशल नेतृत्व में अंजाम दिया गया. बल्लारपुर पुलिस निरीक्षक आसिफराजा शेख, हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह ठाकुर,वशिष्ठ रंगारी, शेखर मधनकर, लखन जाधव, गणेश पुरडकर, राहुल घुडसे आदि थाना से बल्लारपुर पुलिस टीम द्वारा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here