Home Breaking News वणी मे गुटखा,तंबाखु तश्करी,बिक्री पर रोक लगाने हेतु प्रशासन को ज्ञापन सौप

वणी मे गुटखा,तंबाखु तश्करी,बिक्री पर रोक लगाने हेतु प्रशासन को ज्ञापन सौप

103

वणी मे गुटखा,तंबाखु तश्करी,बिक्री पर रोक लगाने हेतु प्रशासन को ज्ञापन सौपा

राका पार्टी अजित पवार गुट वणी ने दिया निवेदन
प्रशासन अधिकारीयो के कारवाई के लिए नही उठा रहे कदम
वणी : महाराष्ट्र राज्य के हर जिले,तहसील मे तंबाखु,गुटखा पर बंदी होने के बावजूद प्रशासन के लचीलता से वणी शहर मे सरेआम कानून का जनाजा उठाया जा रहा है।

वणी शहर तथा ग्रामीण मे अवैध तंबाखु,गुटखा तश्करी,बिक्री पर रोक लगाने तथा बडे तश्करो कडी कारवाई करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के शहर अध्यक्ष शादाब अहेमद इकबाल अहेमद के नेतृत्व मे वणी शहर पुलिस थाना तथा अन्न औषध विभाग एव॔म जिल्हा प्रशासन को निवेदन सौपकर सुगंधित तंबाखु,गुटखा तश्करी,बिक्री पर रोक लगाने कि मांग कि है।

बताया जाता है कि वणी शहर,ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस थाना,तहसील कार्यालय,जनता विद्यालय, विवेकानंद विद्यालय, आदर्श हाईस्कूल,एल,टी,काॅलेज,एस,टी,एम,शाला,नगर परिषद स्कुल,जिला परिषद स्कुल,तथा सभी अस्पताल और सरकारी,गैरसरकारी,कार्यलय के सामने प्रतिबंधित गुटखा,तंबाखु,खर्रा,पान मसाला,मिठी सुपारी,मजा,सिगरेट,अदी की खुलेआम अवैध बिक्री,तश्करी धडल्ले से प्रशासन के नाक के नीचे सुरू है।

इसके बावजूद खाद्य अन्न औषध विभाग (एफडीए )पुलिस प्रशासन भी इस और कार्रवाई के लिए कदम नही बढा रही है।खाकी वर्दीपोश कानुन के रखवालो के निगाहे के सामने सरकारी गैर सरकारी कार्यलय ,अस्पताल, स्कुल,विद्यालय के सामन खुलेआम प्रतिबंधित गुटखा,तंबाखु,के सेवन करने वाले शौकीन युवा पिढी नाक से हवा मे सिगरेट के धुआं से कर्तब दिखा रहे है। बुरे सेवन करन से युवा पिढी बीमारी से खुद को मौत को गले लगा रहे है।

बेहिसाब बुरी लत से बर्बाद हुए शिक्षीत युवा पिढी से देश का विकास होना भी सदंभ नही है।हाथ मे कलम किताब उठाने कि जगह बुरे शौक के तरफ युवा पिढी के हाथ अधिक उठ रहे है।शहर मे बाह्य राज्य से आनेवाली अवैध सुगंधित गुटखा,तंबाखु कि तश्करी बडे माञ मे कि जा रही है। महाराष्ट्र राज्य मे प्रतिबंधित सुगंधित तंबाखु,गुटखा सेलिग पर प्रतिबंद होने के बावजूद अलग अलग सीमा से महाराष्ट्र राज्य के हर जिले मे अवैध तंबाखु,गुटखा का बडा खेप कैसे पहुंच रहा।

यह बात समझ के परे है।परंतु इतना कहेना जरूरी होग। कि सीमा से लेकर जिला तथा सभी तहसिलो मे सभी प्रशासकीय अधिकारी तथा विभागो मे लेनदेन मे बरोबर का हिस्सा मिलने से आपुर्ती मे कोई रोक-ठोक नही।लक्ष्मी दर्शन से सभी अवैध कार्य को वैध किया जा रहा है।वणी शहर, ग्रामीण मे गुटखा,तंबाखु की तश्करी करने वाले बडे तश्कर ग्राहक को अनाप सनाप दामो मे बेचकर मालामाल हो रहे है।वही आम जनता को तंबाखु गुटखा सेवन करने से बदले मे बेमोल बिमारि मिल रही है।

सरकार को टॅक्स चोरी से करोडो का राजस्व डुब रहा है। खाद्य अन्न औषध विभाग तथा पुलिस के मिलीभगत से वणी शहर,ग्रामीण मे प्रतिबंधित सुगंधित तंबाखु,गुटखा कि तश्करी,बिक्री धडल्ले से सुरू है।
राष्ट्रवादी पार्टी अजित पवार गुट वणी शहर अध्यक्ष शादाब अहेमद इकबाल अहेमद के नेतृत्व मे पोलीस स्टेशन वणी तथा मुख्य सचिव खाद्य अन्न औषध प्रशासन केंद्र सरकार, विभागीय आयुक्त अमरावती,जिल्हाधिस यवतमाल, खाद्य अन्न औषध विभाग यवतमाल पोलीस अधिक्षक यवतमाल अदी मे निवेदन सौपकर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाखु,गुटखा की तश्करी,बिक्री करने वालो पर कडी कारवाई कर रोक लगाने कि मांग कि है।

नागरीको ने जिल्हा प्रशासन से अवैध सुगंधित तंबाखु,गुटखा तश्करी,बिक्री पर रोक लगाने कि मांग कि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here