Home Breaking News सरदार पटेल महाविद्यालय चंद्रपुर के हिंदी विभाग द्वारा पी.एम. उषा योजना अंतर्गत...

सरदार पटेल महाविद्यालय चंद्रपुर के हिंदी विभाग द्वारा पी.एम. उषा योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

169

सरदार पटेल महाविद्यालय चंद्रपुर के हिंदी विभाग द्वारा पी.एम. उषा योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन


चंद्रपुर। सरदार पटेल महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा केंद्र सरकार की पी.एम. उषा योजना के तहत स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए “संभाषण कौशल्य एवं सूत्र संचालन”,रंगमंच और भाषा कौशल्य विषय पर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 जनवरी 2025 से आयोजित की जा रही है।
इस पाठ्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में श्री नासिर खान ,श्री अनिरुद्ध वनकर,रजनी पाल, प्रा सुमेधा श्रीरामे विद्यार्थियों को संभाषण कौशल और सूत्र संचालन तथा रंगमंच और भाषा कौशल्य की बारीकियों से अवगत कराएंगे। उनके अनुभव और ज्ञान विद्यार्थियों के लिए न केवल शैक्षणिक बल्कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।
महाविद्यालय के सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों की इस कार्यशाला में सहभागिता रहेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद काटकर,विभाग प्रमुख डॉ सुनीता बनसोड,सहयोगी प्राध्यापक प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शुक्ल और आयोजन समिति ने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here