Home Breaking News एच.डी.इंटरप्रायजेस गेट पर पांच दिन से 65 कामगारों का हड़ताल

एच.डी.इंटरप्रायजेस गेट पर पांच दिन से 65 कामगारों का हड़ताल

112

एच.डी.इंटरप्रायजेस गेट पर पांच दिन से 65 कामगारों का हड़ताल



कल से सभी स्थानीय कामगार बेमुद्दत भुख हड़ताल जाएंगे


घुग्घुस : वेकोलि निलजई वणी क्षेत्र कोयला खदान में मिट्टी का उत्खनन कर ट्रान्सपोर्ट करने वाली एच.डी.इंटरप्रायजेस प्रा.लि.तथा गौरव जाईन्ट वेंचर कंपनी से कुल 65 कामगारों को नौकरी से निकाल दिए जाने से कामगारों ने एच.डी.इंटरप्रायजेस कंपनी के खिलाफ 27 जनवरी से भुख हड़ताल पर बैठ गए हैं।उपोषण पर बैठे सभी कामगारों का कहना है कि कंपनी से निकाले गए सभी स्थानीक लोगों को जल्द नौकरी दिया जाए, कंपनी में कामगारों कि बकाया राशि कि शिघ्र वापस करे, स्थानीय लोगों को 70% कंपनी में नौकरी दे। परप्रांतीय लोगों को बाहर स्थानांतरित करें।
अन्यथा कंपनी के खिलाफ कल से सभी स्थानीय कामगारो ने बेमुद्दत भुख हड़ताल करने कि चेतावनी एच.डी.इंटरप्रायजेस(मिट्टी)कंपनी प्रबंधन को दी है।वेकोलि टीआरसी मेंबर संजय खाडे,वणी एसडीपीओ गणेश किंद्रे, शिरपुर पुलिस थानेदार माधव शिंदे, पीएसआय राव साहेब बुधवत,अदी ने पेंडाल मे भेंट देकर लाॅ अंड आर्डर नुसार भुख हड़ताल पर बैठने का आग्रह किया। वेकोलि टीआरसी मेंबर संजय खाडे पेंडाल मे भेंट देकर स्थानीय कामगारों को खुला समर्थन करने का वादा किया। कंपनी में कामगारों को जल्द से जल्द दुबारा नौकरी पर लेने के लिए आग्रह किया।

एच.डी.इंटरप्रायजेस प्रा,लि, कंपनी कहेना

हमने आप सभी कामगारों को सुचित किया था कि कोयला खदान में एच .डी.इंटरप्रायजेस प्रा,लि, कंपनी का काम 30 सितंबर 2024 को पांच वर्ष पुरा होकर काम खत्म हो गया। हमनें इसकि सुचना भी सभी कामगारों को तुरंत दिया था।आपके सभी लोगों के अनुरोध पर निलजई खदान में आप सभी लोगों कि नौकरी 15 जनवरी 2025 तक बढा दी गई थी। परंतु वर्तमान में हमारे पास खदान में कोई काम नही होने से निकालकर अन्य साईड में स्थानांतरित किया जा रहा है।कंपनी में आप सभी लोगों कि नौकरी अभी भी पक्की मानी जा रही है। परंतु आप सभी लोगों ने दिए गए पत्र में 35/60 वाहन का उल्लेख किया है वह सरासर ग़लत है।आप सभी कामगार कंपनी के खिलाफ 27 जनवरी से भुख हड़ताल में बैठ रहे हैं।इसे अवैध माना जाएगा।यदी इसके बाद कंपनी गेट के सामने कोई कोई दुर्घटना, मानहानि होती उसके जिम्मेदार हड़ताल पर बैठे सभी कामगार स्वयं होंगे।
*** जितेश गोसाईं****
एच.डी.इंटरप्रायजेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here