Home Breaking News वेकोलि कोयला खदान में बुलेरो वाहन से डिझल कि तश्करी

वेकोलि कोयला खदान में बुलेरो वाहन से डिझल कि तश्करी

251

वेकोलि कोयला खदान में बुलेरो वाहन से डिझल कि तश्करी



शिरपुर पुलिस कार्रवाई के लिए क्यों? नही उठा रहे उचित क़दम


वेकोलि सुरक्षा कर्मी को मिली बड़ी सफलता


घुग्घुस : वेकोलि वणी क्षेत्र के नायगांव,निलजई कोयला खदान में बीते कई महीने से एक बुलेरो वाहन से डिझल कि तश्करी करनेवाले बडे गिरोह को पकडने में वेकोलि सुरक्षा कर्मी को बडी सफलता हासिल हुई।
घटणा बीते रविवार रात 11:30 कि है।वेकोलि सुरक्षा रक्षक एरीया इंचार्ज ईलयास खान,गजानन ढाकणे,रहीम शेख,ईश्वर आञाम ,संदीप राठोड़ और एम एस एफ के कुछ जवान मिलकर नायगांव कोयला खदान क्षेत्र में गस्त लगा रहे थे।गस्ती के दौरान उन्हें खदान के अंदर एक बुलेरो वाहन क्र MH 34 K 7002 संदेह(फर्जी) रुप में दिखाई देने पर खदान क्षेत्र में जगह जगह जाल बिछाकर बैठे सभी सूरक्षा कर्मीयो ने खदान के अंदर घुसे बुलेरो वाहन का तेजी से कुछ दुर तक पीछा किया।
परंतु खदान में सुरक्षा कर्मी कि वाहन बुलेरो वाहन के पास पहुंचते ही डिझल तश्करी का गिरोह (गैंग)वाहन को छोड़कर डंपिंग यार्ड में उंचाई से चढ़कर खदान के बाहर फरार हो गए।
सुरक्षा रक्षको ने कड़े गए बुलेरो वाहन कि तलाशी लेने पर वाहन में 35 लिटर के कुल 23 कॅन बरामद हुए।जिसमे चार कॅन मे डिझल भरा था।अन्य 19 कॅन खाली मिले।साथ ही एक प्लास्टिक का पाईप मिला।जिसका उपयोग चोरी में डंपर,मशीन, ट्रक अदी वाहनों से डिझल निकालने के लिए करतें थे।
वेकोलि सुरक्षा रक्षको ने बुलेरो वाहन को पकड़कर माल सहीत शिरपुर पुलिस थाने के सुपुर्द किया।घटणा में चोरी के पुरे मामले का टालमटोल करने बाद शिरपुर पुलिस ने चोरी प्रयास का मामला दर्ज किया।
बताया जा रहा है कि बीते कुछ माह पूर्व डिझल तश्करी में पकडी इसी वाहन को वेकोलि सुरक्षा रक्षक ने शिरपुर पुलिस थाना में जमा करवाकर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए बडा कदम उठाया था।
परंतु दुसरी बार उसी बुलेरो वाहन के पकड़े जाने से पुलिस कार्रवाई में संदेह साफ दिख रहा है।बुलेरो वाहन में फर्जी नंबर होने का संदेश तथा जानकारी लोगो से प्राप्त हों रही है। पुलिस कार्रवाई में टालमटोल और सांठगांठ का आरोप भी लग रहा है।
पुलिस की लचीलता से कार्य प्रणाली से वेकोलि वणी क्षेत्र के निलजई,नायगांव,मुगोली,कोयला खदानो में डिझल चोरी ,लोहा चोरी,कोयला तश्करी का गिरोह सक्रिय होने कि जानकारी प्राप्त हो रही है।जिससे वेकोलि प्रशासन को लाखो करोड़ो का नुक़सान सहना पड़ा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here