ब्रेक डाउन ट्रक मे बाईक भिड़ने से बाईक सवार कि घटणास्थल पर मौत
घुग्घुस : रविवार 4 मई रात 10 बजे घुग्घुस तडाली मार्ग पर मुर्सा गांव के पास मुख्य मार्ग कि किनारे खडी बीडि ट्रक में पीछे से बाईक कि भिड़ंत होने से बाईक सवार कि घटणास्थल पर मौत हो गई।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घुग्घुस सुभाष नगर निवासी नविन पुनगंटी (35)रात 9:45 बजे अपने घर से बाईक क्र MH 34 AW 5373 में सवार होकर बिमला साइडिंग में नाईट डिवटी के लिए निकला था। परंतु तडाली मुख्य मार्ग पर मुर्सा गांव के पास सपरा कंपनी कि बीडी ट्रक क्र MH 34 BG1254 अंधेरे में खडी थी। बाईक सवार को रास्ते में ट्रक खडे होने का आकलन नही हुआ। अचानक बाईक पीछे से जाकर ट्रक से टकरा गई।घटणा में बाईक सवार को सर में बुरी तरहा चोट लगने से बाईक सवार कि घटणास्थल पर मौत हो गई।
घुग्घुस पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर पंचनामा कीया। जानकारी सुपुर्द में भद्रावती पुलिस को दिया। मृतक के शव को भद्रावती सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। घटणा कि जांच भद्रावती पुलिस कर रही है।