प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर की दानपेटी तोड़ने वाला चोर 24 घंटे में गिरफ्तार
कुख्यात ‘तोत्या’ से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त
शिरपूर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
शिरपूर | प्रतिनिधि
प्रसिद्ध जगदंबा और महाकाली मंदिर की दानपेटी तोड़कर श्रद्धालुओं की आस्था पर हमला करने वाले चोर को शिरपूर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं, एक अन्य बड़ी कार्रवाई में कुख्यात आदतन अपराधी आशिक उर्फ तोत्या के कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर अपराधियों के नेटवर्क को करारा झटका दिया है।
शिरपूर पुलिस स्टेशन में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को ग्राम वरझडी स्थित महाकाली मंदिर की दानपेटी तोड़कर 7 हजार रुपये की चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 335/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान शिरपूर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी का सुराग लगाया। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी की पहचान दिनेश उदंरु निकुरे (उम्र 30 वर्ष), निवासी वरझडी, तहसील वणी, जिला यवतमाल के रूप में हुई। आरोपी के पास से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है।
इसी बीच, एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस को कुख्यात सराईत अपराधी शेख आशिक उर्फ तोत्या शेख इब्राहीम (उम्र 35 वर्ष), निवासी कुरई, तहसील वणी, जिला यवतमाल के पास चोरी की मोटरसाइकिलें होने की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर जांच की गई,
जिसमें—हीरो होंडा स्प्लेंडर – 5
हीरो होंडा पैशन प्रो – 1
बजाज पल्सर 220 सीसी – 1
इस प्रकार विभिन्न कंपनियों की कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।
इन दोनों कार्रवाइयों में शिरपूर पुलिस ने कुल 2 लाख 28 हजार रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह संपूर्ण कार्रवाई मा. श्री कुमार चिंता (पुलिस अधीक्षक, यवतमाल),
मा. श्री अशोक थोरात (अपर पुलिस अधीक्षक) तथा
मा. श्री रॉबिन बन्सल (उपविभागीय पुलिस अधिकारी, वणी)
के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस सफल अभियान को अंजाम देने में शिरपूर पुलिस थाना के प्रभारी सपोनि संतोष मनवर के साथ
पो.हवा. इक़बाल शेख, अजय वाभिटकर, सुरज साबळे, अविनाश बानकर,
मपोहवा रंजना सोयाम, पोशि पंकज कुडमेथे, परमेश्वर दराडे,
दिपक वाकडे और किरण दासरवार ने सराहनीय भूमिका निभाई।
➡️ मंदिर चोरी हो या वाहन चोरी — शिरपूर पुलिस का अपराधियों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी है!






