Home Breaking News मुंबई नंदनवन निवास मे भव्य पार्टी प्रवेश समारोह

मुंबई नंदनवन निवास मे भव्य पार्टी प्रवेश समारोह

34

मुंबई नंदनवन निवास मे भव्य पार्टी प्रवेश समारोह



डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में दिग्गजों ने थामा शिंदेसेना मे दामन


मुंबई / यवतमाल :
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के हस्ते मुंबई स्थित नंदनवन निवास में भव्य पार्टी प्रवेश समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर यवतमाल जिले के पालकमंत्री एवं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय राठोड के नेतृत्व में विभिन्न दलों के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (शिंदे गुट) में आधिकारिक प्रवेश किया।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेता
समारोह में जिन प्रमुख नेताओं ने शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण की, उनमें शामिल हैं—
आशिष खुळसंगे (पूर्व जिला परिषद सदस्य, अध्यक्ष वसंत जिनिंग वणी, पूर्व झरी तालुका कांग्रेस अध्यक्ष)
दीपक भैया कोकास (उपजिल्हाप्रमुख – उ.बा.ठा)
गजानन किनेकर (पूर्व तालुका प्रमुख एवं कांग्रेस नेता)
राजू तुरणकर (पूर्व नगरसेवक एवं पूर्व शहर प्रमुख – उभाठा)
अजिंक्य शेंडे (युवासेना उपजिल्हा प्रमुख)
पंकज मुंडे (पूर्व नगरसेवक – कांग्रेस)
डॉ. मारुती माशेलकर (पूर्व सरपंच, आडेगांव)
शंकर पाचभाई (कृषि उत्पन्न बाजार समिति संचालक)
विलास निखाडे (पूर्व सरपंच, मारेगांव)
सोमेश्वर गेडेकर
गोपाल खामनकर (मारेगांव)
राजू वनकर (यवतमाल शहर उपाध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट)
प्रदीप कांबळे (सामाजिक कार्यकर्ता)
नितीन निघोट (शहराध्यक्ष – युवक राष्ट्रवादी शरद पवार गुट)
इन सभी नेताओं ने शिंदे के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए आधिकारिक रूप से शिवसेना में प्रवेश किया।

राजनीतिक समीकरण में बड़ी हलचल

इस सामूहिक प्रवेश को वणी विधानसभा और यवतमाल जिले की राजनीति में बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस घटनाक्रम से कांग्रेस और उभाठा गुट को बड़ा झटका लगा है।
स्थानीय स्तर पर प्रभावी नेताओं के इस निर्णय से आगामी चुनावों में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

समारोह में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
कार्यक्रम में शिवसेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें पराग पिंगळे (पश्चिम विदर्भ समन्वयक), हरीहर लिंगणवार (जिला संपर्क प्रमुख), राजुदास जाधव (जिल्हाप्रमुख), सुरेश चिंचोळकर (पश्चिम विदर्भ प्रमुख – आदिवासी विभाग), श्रीधर मोहोड (जिला संपर्क प्रमुख), गजानन ढोमाळे (यवतमाल जिल्हा प्रमुख), निलेश बेलोरकर (शहर प्रमुख, यवतमाल), विशाल कीन्हेकर (मारेगांव तालुका प्रमुख) और बाळू चेडे (झारी तालुका प्रमुख) शामिल थे।

डिप्टी CM शिंदे का संदेश

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवप्रवेशित नेताओं का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनहित के एजेंडे को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

अब नजरें वणी और यवतमाल की राजनीति पर टिकी हैं —
क्या यह प्रवेश आने वाले चुनावों में बड़ा राजनीतिक बदलाव साबित होगा?
या विपक्ष नई रणनीति के साथ जवाब देगा?
राजनीतिक माहौल गरमाता हुआ नजर आ रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here