Home Breaking News डेढ़ साल से फरार हाजी शेख हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, नागपुर पुलिस...

डेढ़ साल से फरार हाजी शेख हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, नागपुर पुलिस के जाल में फंसा शातिर अपराधी

52

डेढ़ साल से फरार हाजी शेख हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, नागपुर पुलिस के जाल में फंसा शातिर अपराधी



चंद्रपुर / नागपुर : चंद्रपुर जिले चर्चित Haji Sheikh हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य छठे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी समीर शेख,श्रीकांत कदम,निलेश उर्फ पिंटु,प्रशांत मालवेणी,राजेश मुलकवार ऐसे कुल पांच लोगों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था जिसमें छठा आरोपी किशोर चनोरे करीब डेढ़ साल से पुलिस को चकमा दे रहा ।आरोपी नागपुर में पकड़ा गया, जिससे इस चर्चित मामले में बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई Yashodhara Nagar पुलिस स्टेशन की टीम ने शुक्रवार देर रात विशेष अभियान चलाकर की।

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि Kishor Pundalik Chanore नाम का वांटेड अपराधी नामदेव नगर गार्डन के पास संदिग्ध हालत में दिखाई दिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस की डीबी स्क्वॉड टीम ने सादे कपड़ों में इलाके की घेराबंदी कर दी।

बाइक से पहुंचा आरोपी, पुलिस ने दबोचा
कुछ ही देर में आरोपी अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। पुलिस ने जैसे ही उसे रोकने की कोशिश की, वह भागने लगा।
हालांकि पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में मिली देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस
गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसकी कमर से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। इसके अलावा उसके बैग से मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी मिले।

पुलिस ने आरोपी के पास से देसी,पिस्तौल,जिंदा कारतूस,मोबाइल फोन,और मोटरसाइकिल
सहित करीब 77 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

अगस्त 2024 में हुई थी हत्या
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अगस्त 2024 में Chandrapur में हाजी शेख की हत्या की थी।
हत्या के बाद वह लगातार शहर बदलकर रह रहा था और अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी

इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक Sandeep Buwa के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।कार्रवाई में,उपनिरीक्षक Vaibhav Nage ,हवलदार Pawan Jadhav,सन्नी मतेल,पंकज पराते
भूषण येरोजवार,सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल थे।

अब चंद्रपुर लाया जाएगा आरोपी

नागपुर पुलिस ने इस गिरफ्तारी की जानकारी Chandrapur पुलिस को दे दी है। जल्द ही आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर चंद्रपुर लाया जाएगा, जहां उससे पूछताछ कर हत्या के पीछे के अन्य राज भी सामने आने की उम्मीद है।

इस गिरफ्तारी के बाद लंबे समय से चर्चा में रहे हाजी शेख हत्याकांड में कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here