Home Breaking News घुग्घुस में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा, हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की...

घुग्घुस में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा, हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

44

घुग्घुस में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा, हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ



मौलाना मोइनुद्दीन साहब की अगुवाई में ईदगाह में नमाज़,


प्रशासन की मौजूदगी में भाईचारे का दिखा अनोखा नज़ारा


घुग्घुस :
चंद्रपुर जिले के घुग्घुस शहर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया… जहां सुबह 8 बजे ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा क गई
घुग्घुस शहर के ईदगाह मैदान में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी… साफ मौसम के बीच मौलाना मोइनुद्दीन साहब ने ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा कराई… नमाज़ के बाद हर तरफ खुशी का माहौल देखने को मिला…

लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी… और पूरे इलाके में भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की…
नमाज़ के बाद ईदगाह के बाहर लगाए गए टेंट में सभी जाति और वर्ग के लोग, साथ ही शासन-प्रशासन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे… जिन्होंने फूल और पुष्पगुच्छ देकर मुस्लिम समाज को ईद की बधाई दी…
नमाज़ के बाद मौलाना मोइनुद्दीन साहब की अगुवाई में सभी ने मुल्क में अमन-चैन, सुख-शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी…
इसके बाद लोग कब्रिस्तान पहुंचे… जहां अपने-अपने मरहूमीन की कब्रों पर फूल चढ़ाकर उनकी मगफिरत और जन्नत में सुकून की दुआ की गई…
वहीं, पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का कड़ा बंदोबस्त देखने को मिला… जिससे यह त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ…
घुग्घुस से यह तस्वीर एक बार फिर साबित करती है कि त्योहार सिर्फ खुशी नहीं… बल्कि एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी लेकर आते हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here