Home Breaking News वेकोलि उकानी कोयला खदान में दर्दनाक हादसा वोल्वो ट्रक पलटा, चालक की...

वेकोलि उकानी कोयला खदान में दर्दनाक हादसा वोल्वो ट्रक पलटा, चालक की मौके पर मौत

399

वेकोलि उकानी कोयला खदान में दर्दनाक हादसा वोल्वो ट्रक पलटा, चालक की मौके पर मौत



वणी (यवतमाल)
वेकोली वणी नार्थ के उकानी कोयला खदान के पास सोमवार, 30 मार्च को एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें एक वोल्वो ट्रक के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणी संस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक वोल्वो ट्रक डंपिंग यार्ड में मिट्टी खाली करते समय नींद मे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे के बीच हुआ। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक चालक की पहचान वीरभान यादव (उम्र लगभग 30-32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के सिद्दी जिले के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही खदान क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

ओबी कंपनियों का बड़ा नेटवर्क, सैकड़ों ट्रक सक्रिय
वेकोली के वणी नॉर्थ क्षेत्र में कई ओवरबर्डन (OB) कंपनियां कार्यरत हैं, जो कोयला निकालने के लिए गहराई तक खुदाई करती हैं। खुदाई के दौरान निकली मिट्टी को वोल्वो ट्रकों के जरिए डंपिंग यार्ड में डाला जाता है।
इसी प्रक्रिया में सैकड़ों ट्रक दिन-रात नींद‌ कि हालत मे खदान क्षेत्र में एक के पीछे एक दौड़ते रहते हैं।
हाल ही में नारायणी संस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को उकानी खदान के विस्तार और ओबी हटाने का ठेका मिला है।

सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल बना गंभीर हादसे की वजह?

सूत्रों के अनुसार, कंपनी में ड्राइवरों को ट्रिप पूरा करने का लक्ष्य दिया जाता है, जिसके चलते कई बार वाहन तेज गति से चलाए जाते हैं।
चर्चा है कि इसी दबाव के कारण चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
हालांकि, इस संबंध में कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मुआवजे की मांग तेज

घटना के बाद खदान क्षेत्र के ड्राइवरों में आक्रोश है। सभी ड्राइवर एकजुट होकर मांग कर रहे हैं कि: मृतक चालक के परिवार को कंपनी की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए
खदान क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाए

 प्रशासन की भूमिका पर नजर
इस हादसे ने एक बार फिर खदानों में सुरक्षा व्यवस्था और कंपनियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन और कंपनी की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here