Home Breaking News छोटा नागपुर में अवैध सट्टा का खेल! पुलिस निरीक्षक संरक्षण में फल-फूल...

छोटा नागपुर में अवैध सट्टा का खेल! पुलिस निरीक्षक संरक्षण में फल-फूल रहा काला कारोबार

34

छोटा नागपुर में अवैध सट्टा का खेल! पुलिस निरीक्षक संरक्षण में फल-फूल रहा काला कारोबार



गरीबों को जुए के जाल में फंसाकर लूटा जा रहाख, प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल


पडोली (जिला चंद्रपुर):
चंद्रपुर जिले के पडोली थाना क्षेत्र में छोटा नागपुर मुख्य मार्ग पर अवैध सट्टा-पट्टी और झंडी-मुंडी का कारोबार खुलेआम चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल कथित तौर पर पुलिस की नाक के नीचे नहीं, बल्कि संरक्षण में चलने के आरोप लग रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुख्य मार्ग पर हरे नेट के अंदर छिपाकर पिछले कई महीनों से यह अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को पैसों का लालच देकर जुए में फंसाया जाता है, जहां सबसे ज्यादा शिकार गरीब और मजदूर वर्ग बन रहा है।
गरीबों की मेहनत की कमाई पर डाका
सट्टा और झंडी-मुंडी के इस खेल में मजदूरों को जल्दी पैसा कमाने का लालच दिया जाता है, लेकिन अंत में उनकी मेहनत की पूरी कमाई लूट ली जाती है। कई परिवार आर्थिक रूप से तबाह हो चुके हैं।
सूत्रों का दावा है कि जुए में सब कुछ हार जाने के बाद कुछ लोग आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे पूरे परिवार बिखर रहे हैं।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
सबसे गंभीर आरोप यह है कि क्षेत्रीय पुलिस निरीक्षक को इस अवैध गतिविधि की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उल्टा, संरक्षण मिलने के कारण यह धंधा और तेजी से फैल रहा है।
यह स्थिति कानून-व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करती है—
क्या पुलिस की चुप्पी इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रही है?
कड़ी कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने जिले के पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन से मांग की है कि इस अवैध सट्टा कारोबार पर तुरंत छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए और इसमें शामिल लोगों के साथ-साथ संरक्षण देने वालों को भी बेनकाब किया जाए।
अगर समय रहते इस काले धंधे पर लगाम नहीं लगी, तो यह न सिर्फ गरीबों की जिंदगी बर्बाद करेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामाजिक व्यवस्था को भी खोखला कर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here