Home Breaking News सास्ती-पवणी कोयला खदान मे कोयले की हेराफेरी…

सास्ती-पवणी कोयला खदान मे कोयले की हेराफेरी…

143

सास्ती-पवणी कोयला खदान मे कोयले की हेराफेरी…



मिक्स कोल के नाम पर स्टीम कोयले कि लुट..


अधिकारी कर रहे ट्रान्सपोर्ट से पैसो का आर्थिक लेनदेन


घुग्घुस/चंद्रपुर : वेकोलि बल्लारपुर कोयला खदान क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मे सास्ती 17 नंबर ,पवणी ( साखरी) कोयला खदान से मिक्स कोल के नाम पर स्टीम कोयला कि हेराफेरी तो कभी बडा माल छाटने के नाम पर कोयले की लुट हो रही है ।कोल स्टाक मे जगह जगह से कोयला कालाबाजारी होने का मामला बार बार सामने होता है।
सास्ती, पवणी ( साखरी)कोयला खदान परीसर मे खदान से संबंधित अधिकारी अब बडे माल के नाम पर बडे ट्रान्सपोर्ट से लाखो रू की चांदी काटने का मामला सामने आ रहा है।सिंगल ट्रान्सपोर्टर की शिकायत यह है की खदान से संबंधित क्षेञिय,उपक्षेत्रीय प्रबंधक ,व्यवस्थापक,संचालक अधिकारी के साठगांठ से खदान से चंद्रपुर नागाडा तथा यवतमाल जिला के वणी तहसिल मे अवैध कोलडेपो के आड़ मे बडे पैमाने पर स्टीम कोल(बडा कोयलें)के नाम पर कोयले की खुली लुट होने से वेकोली प्रशासन तथा राज्य सरकार को करोडो का नुकसान हो रहा है।
परंतु खदान मे पिछले अनेक महीनो से मिक्स कोल के बजय बडे कोयले कि लुट होने संबंध मे अधिकारी से जानकारी हासिल किए जाने पर अधिकारी एक-दुसरे पर आरोप थोप रहे है।रात मे कोयला खदान से सीधे निकले कोयले के भंडारण से छाट -छांट बडा कोयला भरने से ट्रान्सपोर्टर कि चांदी कट रही।कभी कभी खदान से बडा माल के नाम पर कोयले की हेराफेरी भी कि जा रही है।
खदान मे सुरक्षा अधिकारी मौन साधे हुए है।कोल स्टाक पर अधिकांश समय कोई अधिकारी नज़र नहीं आने से स्टाक में हमेशा ट्रान्सपोर्टर का जमावड़ा लगा रहता है। यह लोग अपने मनमर्जी से स्टीम कोयला भरकर कोयले कि हेराफेरी करते है।तथा रात अंधेरे मे कोल स्टाक से कोयले कि तश्करी ट्रैक्टर के माध्यम से कि जा रही है।
अधिकारी बडे ट्रान्सपोर्टर से आर्थिक लेनदेन मे व्यस्त है।जिसके कारन वेकोली प्रशासन तथा राज्य सरकार को करोडो रू का चपत लग रहा है।कोयला खदान मे सिंगल ट्रक चालक मालक ने संबंधित अधिकरी पर आरोप यह भी लगा रहे है कि सिंगल ट्रक चालक मालक से अधिकारी दुजाभाव व्यवहार कर रहे है।क्योकि बडे ट्रान्सपोर्टर को लक्ष्मी दर्शन से बडा माल प्राप्त हो रहा है।
परंतु सिंगल ट्रक चालक मालक को गीला,काला किचड युक्त माल का पुर्तता किया जाता है।जिससे क्रोधीत होकर सिंगल ट्रक चालक मालक ने अनेक बार खदान मे कंपनी का घेराव आदोलन भी किया परंतु संबंधित अधिकारी और  बडे ट्रान्सपोर्टर के साठगांठ से बडे माल के नाम पर कोयला हेराफेरी कार्य तेजी से चल रहा है।
स्थानीय नागरीक तथा सिंगल ट्रक चालक मालक ने वेकोली प्रशासन,विजीलेन्स,सीबीआई से वेकोली खदान से लेकर कोलवाशरी तथा अवैध कोल डेपो मे होनेवाली कोयला हेराफेरी पर रोक लगाने तथा कोयला खदान से संबंधित अधिकारी कारवाई करने कि मांग जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here