Home Breaking News चंद्रपुर में IPL 2026 पर सट्टा-पट्टी पर LCB पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

चंद्रपुर में IPL 2026 पर सट्टा-पट्टी पर LCB पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुकी गिरफ्तार

133
चंद्रपुर में IPL 2026 पर सट्टा-पट्टी पर LCB पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुकी गिरफ्तार


ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का पर्दाफाश, दो के खिलाफ केस दर्ज”

चंद्रपुर: आईपीएल 2026 क्रिकेट मैचों के दौरान चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई Ramnagar Police Station क्षेत्र में की गई, जिसमें दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
22 अप्रैल 2026 की शाम LCB टीम को गश्त के दौरान गोपनीय सूचना मिली कि रायतवारी कॉलरी रोड स्थित दूध डेयरी के सामने एक युवक Indian Premier League के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचों की उपस्थिति में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रणय व्यंकटेश चिलकमवार (24 वर्ष, निवासी अहेरी, जिला गडचिरोली) को हिरासत में लिया।
उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर सामने आया कि वह nice7777 नामक अवैध वेबसाइट पर आईडी के माध्यम से पैसे लगाकर सट्टा खेल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह सट्टा आईडी इरफान शेख (निवासी अहेरी) द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।
इस आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
जप्त किया गया सामान:
मोबाइल फोन: सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन (कीमत लगभग ₹25,000)
अन्य साक्ष्य: ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट और संबंधित दस्तावेज
कार्रवाई करने वाली टीम:
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक Mummaka Sudarshan तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे ने किया। टीम में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे:
पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले,पुलिस उपनिरीक्षक सुनील गौरकार,पुलिस हवलदार सुभाष गोहोकार
पुलिस हवलदार सतीश अवथरे,पुलिस हवलदार रजनिकांत पुठ्ठावार,पुलिस हवलदार दीपक डोंगरे,पुलिस हवलदार इमरान खान,पुलिस कॉन्स्टेबल हीरालाल गुप्ता,पुलिस कॉन्स्टेबल किशोर वाकाटे,पुलिस कॉन्स्टेबल शशांक बदामवारपुलिस ने स्पष्ट किया है कि आईपीएल के दौरान अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here