Home Breaking News ह.भ.प. विकास लवांडे महाराज पर स्याही फेंकने की घटना की राष्ट्रवादी कांग्रेस...

ह.भ.प. विकास लवांडे महाराज पर स्याही फेंकने की घटना की राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी ने की कड़ी निंदा

92

ह.भ.प. विकास लवांडे महाराज पर स्याही फेंकने की घटना की राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी ने की कड़ी निंदा



आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पुलिस सुरक्षा की मांग


चंद्रपुर : संत परंपरा और वारकरी संप्रदाय के प्रवचनकार ह.भ.प. विकास लवांडे महाराज पर श्रीक्षेत्र आळंदी परिसर में हुए स्याही फेंकने और जान से मारने की धमकी देने की घटना की राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संत ज्ञानेश्वर महाराज की पवित्र भूमि आळंदी में कुछ असामाजिक और “प्रतिगामी घुसपैठियों” द्वारा विकास लवांडे महाराज पर हमला कर महाराष्ट्र की संत परंपरा और सामाजिक सौहार्द को आघात पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
पार्टी की शहर जिला अध्यक्ष बेबीताई उईके और राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार माधुरी कटकोजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि संग्राम भांडारे और उसके साथियों द्वारा की गई यह हरकत निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग महाराष्ट्र में डर और दबंगई का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही इस घटना के पीछे कथित “मास्टरमाइंड” की भी जांच कर उसे बेनकाब किया जाए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी ने यह भी मांग की कि ह.भ.प. विकास लवांडे महाराज को तुरंत पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here