Home Breaking News चंद्रपुर शहर (अर्बन) युवती अध्यक्ष पद पर माधुरी कटकोजवार की नियुक्ति

चंद्रपुर शहर (अर्बन) युवती अध्यक्ष पद पर माधुरी कटकोजवार की नियुक्ति

173

चंद्रपुर शहर (अर्बन) युवती अध्यक्ष पद पर माधुरी कटकोजवार की नियुक्ति



चंद्रपुर | 11 मई 2026
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट की ओर से चंद्रपुर शहर (अर्बन) युवती अध्यक्ष पद पर कु. माधुरी दीपक कटकोजवार की आधिकारिक नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस शरदचंद्र पवार पक्ष की प्रदेशाध्यक्ष मनाली भिलारे द्वारा नागपुर स्थित पार्टी कार्यालय में की गई।
नियुक्ति के दौरान विदर्भ प्रभारी मेधाताई सस्ते सहित युवती विभाग की कई पदाधिकारी उपस्थित थीं। प्रदेशाध्यक्ष मनाली भिलारे ने माधुरी कटकोजवार को नियुक्ति पत्र सौंपकर आगे के राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
माधुरी कटकोजवार ने महानगरपालिका चुनाव में उम्मीदवार के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई। केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण बंद हुई “लाडकी बहिण” योजना की 1500 रुपये सहायता राशि दोबारा शुरू कराने की मांग हो या गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था का मुद्दा, उन्होंने समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाया।
मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त माधुरी कटकोजवार ने पत्रकार और पार्टी कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति को पार्टी द्वारा उनके सामाजिक और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना माना जा रहा है।
उनकी नियुक्ति के बाद चंद्रपुर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here