Home Breaking News “नक्सलगढ़ की बेटियों और माताओं की ‘जीवनरक्षक’ बनी चंद्रपुर की उज्ज्वला

“नक्सलगढ़ की बेटियों और माताओं की ‘जीवनरक्षक’ बनी चंद्रपुर की उज्ज्वला

97

“नक्सलगढ़ की बेटियों और माताओं की ‘जीवनरक्षक’ बनी चंद्रपुर की उज्ज्वला



राष्ट्रपति के हाथों मिला देश का सर्वोच्च नर्सिंग सम्मान!”


“24 साल तक जंगलों, दुर्गम इलाकों और खतरे के बीच जलाती रहीं सेवा की मशाल… अब पूरे देश ने किया सलाम!”


चंद्रपुर :

चंद्रपुर की बेटी उज्ज्वला महादेव सोयाम ने अपने समर्पण, साहस और सेवा से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नक्सल प्रभावित और आदिवासी इलाकों में वर्षों तक जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य सेवा देने वाली उज्ज्वला सोयाम को देश के प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय फ्लॉरेन्स नाइटिंगेल पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अपने हाथों से यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उन हजारों गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद परिवारों की दुआओं का सम्मान है, जिनकी जिंदगी उज्ज्वला सोयाम ने बचाई।

“जहां सड़कें खत्म होती हैं… वहां से शुरू होती थी उज्ज्वला की सेवा!”

चंद्रपुर के शासकीय सामान्य अस्पताल में कार्यरत उज्ज्वला सोयाम पिछले 24 वर्षों से कठिन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की अलख जगा रही हैं।

घने जंगल, दुर्गम गांव, प्राकृतिक आपदाएं और संसाधनों की कमी — हर चुनौती के बीच उन्होंने गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और गंभीर मरीजों तक इलाज पहुंचाने का काम किया।

कन्या भ्रूण हत्या रोकने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।

पूरे देश से चुनी गईं सिर्फ 15 नर्सिंग अधिकारी

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में देशभर से केवल 15 उत्कृष्ट नर्सिंग अधिकारियों का चयन किया गया था।

इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा, प्रतापराव जाधव और स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

सम्मान के साथ मिला 1 लाख रुपये का पुरस्कार

उज्ज्वला सोयाम को इस प्रतिष्ठित सम्मान के तहत राष्ट्रीय पदक,प्रशस्ति पत्र ,प्रमाणपत्र और 1 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं… बल्कि उन अनगिनत जिंदगियों का सम्मान है, जिन्हें उज्ज्वला सोयाम ने अपने सेवा धर्म से नया जीवन दिया!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here