Home Breaking News विधान परिषद चुनाव का बिगुल बजा, वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली सीट पर 18 जून को...

विधान परिषद चुनाव का बिगुल बजा, वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली सीट पर 18 जून को मतदान

104

विधान परिषद चुनाव का बिगुल बजा, वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली सीट पर 18 जून को मतदान



स्थानीय प्राधिकारी मतदारसंघ के लिए आचार संहिता लागू, 977 मतदाता करेंगे मतदान


चंद्रपुर,18 मईnमहाराष्ट्र विधान परिषद के वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के 16 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली निर्वाचन क्षेत्र में 18 मई 2026 से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इस सीट के लिए मतदान 18 जून 2026 को होगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ऐसा रहेगा पूरा चुनाव कार्यक्रम

अधिसूचना जारी होने की तारीख – 25 मई 2026

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख – 1 जून 2026

नामांकन पत्रों की जांच – 2 जून 2026

नाम वापस लेने की अंतिम तारीख – 4 जून 2026

मतदान – 18 जून 2026

मतदान समय – सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

मतगणना – 22 जून 2026

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने की तारीख – 25 जून 2026

जिलाधिकारी चंद्रपुर होंगे निर्वाचन अधिकारी

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए चंद्रपुर के जिलाधिकारी को निर्वाचन निर्णय अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं चंद्रपुर, वर्धा और गडचिरोली के निवासी उपजिलाधिकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

977 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

इस चुनाव प्रक्रिया के तहत तीनों जिलों की कुल 40 स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के 977 पात्र मतदाता मतपत्रिका के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here