Home Breaking News कोरपना में अवैध धंधों का बोलबाला!

कोरपना में अवैध धंधों का बोलबाला!

130

कोरपना में अवैध धंधों का बोलबाला!



पानठेलों पर प्रतिबंधित तंबाकू की खुलेआम बिक्री, सट्टा-जुआ और अवैध शराब के कारोबार को किसका संरक्षण?


नितेश केराम | कोरपना

कोरपना परिसर में कथित अवैध कारोबार ने एक बार फिर सिर उठाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के कुछ हिस्सों में खुलेआम सट्टा-पट्टी, जुआ और अवैध शराब बिक्री चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ पानठेलों पर प्रतिबंधित खर्रा तथा अन्य तंबाकूजन्य पदार्थों की खुलेआम बिक्री किए जाने के आरोप भी नागरिकों द्वारा लगाए जा रहे हैं।

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं?

नागरिकों का सवाल है कि यदि अवैध धंधों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, तो संबंधित विभाग आखिर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? पानठेलों पर प्रतिबंधित तंबाकूजन्य पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है तो जिम्मेदार दुकानदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?

इसी तरह सट्टा-पट्टी और जुए के अड्डे संचालित होने की शिकायतों पर भी सवाल उठ रहे हैं। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की जिम्मेदारी रखने वाले विभागों की भूमिका को लेकर भी नागरिकों में नाराजगी है।

अवैध कारोबार के पीछे किसका हाथ?

नागरिकों की मांग है कि यदि कोरपना परिसर में अवैध धंधे वास्तव में संचालित हो रहे हैं, तो इनके पीछे किसका संरक्षण या समर्थन है, इसकी निष्पक्ष और गहन जांच की जाए। केवल दिखावे की कार्रवाई करने के बजाय संदिग्ध स्थानों की नियमित जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब अभियान चलेगा या शिकायतें ही दबती रहेंगी?

कोरपना क्षेत्र में अवैध शराब, सट्टा-जुआ और प्रतिबंधित तंबाकूजन्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तथा संबंधित विभाग संयुक्त विशेष अभियान कब शुरू करेंगे, इस पर अब नागरिकों की नजर है।

नागरिकों का कहना है कि अवैध कारोबार पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो इसका सीधा असर युवा पीढ़ी और कानून-व्यवस्था पर पड़ सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या फिर अवैध धंधों के खिलाफ नागरिकों की आवाज यूं ही अनसुनी होती रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here