
राजुरा में कांग्रेस विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन
संगठन को मजबूती और जनता की समस्याओं के लिए अब मिलेगा स्थायी मंच : सुभाष धोटे
राजुरा। आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने के उद्देश्य से राजुरा में कांग्रेस विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाषभाऊ धोटे के हाथों हुए उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
उद्घाटन के दौरान सुभाष धोटे ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में यह जनसंपर्क कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
जनता के सवालों को मिलेगी प्राथमिकता
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय केवल पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों के लिए स्थायी मंच के रूप में काम करेगा। विधानसभा क्षेत्र के नागरिक यहां अपनी समस्याएं और शिकायतें रख सकेंगे।
स्थानीय समस्याओं को संबंधित प्रशासनिक विभागों के समक्ष उठाने, उनके समाधान के लिए लगातार फॉलोअप करने तथा कांग्रेस के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को व्यापक रूप देने में कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजुरा विधानसभा कांग्रेस समन्वयक एवं नगराध्यक्ष अरुणभाऊ धोटे, तालुकाध्यक्ष रंजन लांडे, कोरपना कांग्रेस तालुकाध्यक्ष उत्तमराव पेचे, शहराध्यक्ष हरजीतसिंग संधू, सभापति संतोष इंदूरवार, पूर्व सभापति विकास देवाळकर, मोहसीन अली बंदाली, नगर परिषद सभापति अनंतकुमार ताजने, नगरसेवक एजाज अहमद, महिला कांग्रेस तालुकाध्यक्ष निर्मला कुडमेथे, शहराध्यक्ष संध्या चांदेकर, ओबीसी कांग्रेस तालुकाध्यक्ष सुरेश पावडे, सेवादल कांग्रेस तालुकाध्यक्ष भास्कर वाटेकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाऊराव चव्हाण, सुरेश मालेकर, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस तालुकाध्यक्ष कोमल फुसाटे, नगरसेवक गोलू ठाकरे, युवक कांग्रेस तालुकाध्यक्ष इर्शाद शेख, पूर्व सरपंच सोनपतीबाई मडावी, सरपंच जंगु पाटील येडमे, विधानसभा युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष निरंजन मंडल, युवक कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष अशोक राव, कृषि उपज बाजार समिति संचालक गणेश गोडे, विनोद झाडे, लहु बोंडे, एडवोकेट चंद्रशेखर चांदेकर, भूषण बानकर, कवडू सातपुते, प्रणय लांडे, उमेश राजुरकर, रोशन आस्वले सहित कांग्रेस के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
संगठन विस्तार पर जोर
जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के साथ कांग्रेस ने राजुरा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने का संकेत दिया है। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए जनता के साथ सीधा संवाद बढ़ाया जाएगा और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
जनता से सीधा संवाद, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए राजुरा में कांग्रेस का नया जनसंपर्क कार्यालय अब सक्रिय रहेगा।










