Home Breaking News मूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन

63

मूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन



मूल। क्रीड़ा एवं युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य पुणे तथा जिला क्रीड़ा परिषद, चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 29 अगस्त 2026 को तालुका क्रीड़ा संकुल, मूल में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर Group Of Fit__ Lifter’s, Mul की ओर से वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन वेटलिफ्टिंग NIS कोच एवं संचालक करण सुरेश कोसरे के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पश्चात विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद ठीकरे, क्रीड़ा शिक्षक नामदेवजी पिजदूरकर, रूपचंद उराडे तथा स्वप्नील नवघडे ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेलों के महत्व, अनुशासन और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here