Home Breaking News वर्धा में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

वर्धा में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

67

वर्धा में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा; ₹75 हजार की चोरी की बाइक बरामद

वर्धा। वर्धा शहर पुलिस के अपराध अन्वेषण (डी.बी.) पथक ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब ₹75 हजार कीमत की हीरो स्प्लेंडर XTEC मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेलू निवासी शादाब मन्सुरी इकबाल मन्सुरी (23) अपनी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर XTEC मोटरसाइकिल क्रमांक MH-32-AV-0427 लेकर 10 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 से 4 बजे के बीच काम के सिलसिले में वर्धा के डागा अस्पताल गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया।

शिकायत के आधार पर वर्धा शहर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 1510/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर ने विशेष पथक गठित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, साथ ही मुखबिरों से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस ने महेश अंबादास वांढरे (42), निवासी वालदुर, तहसील हिंगणघाट, जिला वर्धा, वर्तमान निवासी गोंड प्लॉट, केजाजी चौक, वर्धा को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) लिया गया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से शिकायतकर्ता की चोरी गई हीरो स्प्लेंडर XTEC, क्रमांक MH-32-AV-0427, कीमत ₹75,000 बरामद की गई।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील महाडिक, वर्धा के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में वर्धा शहर पुलिस थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर, अपराध अन्वेषण पथक के पुलिस उपनिरीक्षक शरद गायकवाड़, पुलिस हवलदार प्रशांत वंजारी (1378), नरेंद्र कांबळे (1444), महेंद्र पाटील (523), पुलिस अंमलदार वैभव जाधव (1599) तथा श्रावण पवार (1342) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार प्रशांत वंजारी (1378) कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here