Home Breaking News SIR, स्नातक मतदाता पंजीकरण और संगठन मजबूती को दें प्राथमिकता

SIR, स्नातक मतदाता पंजीकरण और संगठन मजबूती को दें प्राथमिकता

53

SIR, स्नातक मतदाता पंजीकरण और संगठन मजबूती को दें प्राथमिकता



समीक्षा बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाषभाऊ धोटे ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश


राजुरा। राजुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से राजुरा, कोरपना, जिवती और गोंडपिपरी तहसील के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राजुरा विधानसभा कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यालय से सटे राजुरा क्लब सभागृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक सुभाषभाऊ धोटे ने की।

बैठक में आगामी समय में पार्टी संगठन की दिशा, विभिन्न जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान SIR प्रक्रिया में तेजी लाने, स्नातक मतदाता पंजीकरण प्रभावी ढंग से पूरा करने, जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन सफल बनाने तथा बूथ स्तर से कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

सुभाषभाऊ धोटे ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जनता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा और जनकल्याणकारी भूमिका को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना चाहिए। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

बैठक में राजुरा विधानसभा कांग्रेस के समन्वयक एवं नगराध्यक्ष अरुणभाऊ धोटे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला मध्यवर्ती बैंक के संचालक विजयराव बावणे, तालुकाध्यक्ष उत्तमराव पेचे, रंजन लांडे, डॉ. अंकुश गोतावळे, उपनगराध्यक्ष संजय मेंढी, सभापति संतोष इंदूरवार, हरजीतसिंग संधु, विकास देवाळकर, सचिन भोयर, गणेश गोडे, अभिजीत धोटे, तुषार बावणे, जंगू पाटील येडमे, भाऊराव चव्हाण, धनराज चिंचोलकर, अब्दुल जमीर, संतोष महाडोळे, अविनाश जेनेकर, रामभाऊ ढुमणे, प्रा. आशिष देरकर, अभय मुनोत, इर्शाद शेख, अशोक राव, कोमल फुसाटे, शैलेश लोखंडे, उमेश राजुरकर, आशिष नलगे, कवडू सातपुते, सीताराम मडावी, ताजुद्दीन शेख, योगेश पट्टेवाले, साजिद शेख, उत्तम कराळे, किशोर बानकर, सय्यद साबिर, मधुकर झाडे, मुरलीधर बल्की, तिरुपति पोले, दत्ता तोगरे, विजय राठौड़, रामदास पंधरे, रविंद्र कुमनकर, अमित टेकाम और आदित्य गोडे सहित विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here