Home Breaking News वर्धा शहर DB पथक की बड़ी कार्रवाई

वर्धा शहर DB पथक की बड़ी कार्रवाई

51

वर्धा शहर DB पथक की बड़ी कार्रवाई



4 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद


आरोपी ने वर्धा, नागपुर और चंद्रपुर से वाहन चोरी करने की कबूली; ₹2.15 लाख का माल जब्त


वर्धा, 14 सितंबर। वर्धा शहर पुलिस के गुन्हे प्रकटीकरण (DB) पथक ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 4 चोरी के दोपहिया वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.15 लाख है, बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने वर्धा के साथ-साथ नागपुर और चंद्रपुर जिले से भी वाहन चोरी करने की कबूली दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को नालंदा नगर महिला आश्रम, वर्धा से Honda Activa क्रमांक MH-32-BF-1546, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60 हजार थी, चोरी हो गई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर वर्धा शहर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 1303/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान 9 सितंबर 2026 को पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अनुराग प्रवीण धाबर्डे (21), निवासी तलोड़ी, तहसील सेलू, जिला वर्धा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने वर्धा शहर से चोरी की गई Activa सहित अन्य स्थानों से चोरी किए गए वाहनों के संबंध में जानकारी दी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 4 चोरी के वाहन बरामद किए। इनमें वर्धा शहर से चोरी की गई Honda Activa के अलावा नागपुर जिले के हिंगणा और चंद्रपुर जिले के राजुरा से चोरी किए गए वाहन भी शामिल हैं।

इन चोरी के मामलों का हुआ खुलासा

  • वर्धा शहर थाना अपराध क्र. 1303/2026 — Honda Activa MH-32-BF-1546, अनुमानित कीमत ₹60,000।
  • हिंगणा पुलिस थाना, जिला नागपुर अपराध क्र. 384/2026 — Honda Shine MH-40-BM-1977, अनुमानित कीमत ₹50,000।
  • राजुरा पुलिस थाना, जिला चंद्रपुर अपराध क्र. 713/2026 — Royal Enfield MH-34-AX-1120, अनुमानित कीमत ₹1,50,000।
  • वर्धा शहर थाना अपराध क्र. 1508/2026 — Hero Honda Splendor Plus MH-32-S-8869, अनुमानित कीमत ₹15,000।

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 4 वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹2.15 लाख है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आने वाले समय में वाहन चोरी के और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

आरोपी को 10 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त हुआ था। पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी किए गए अन्य वाहनों, उनकी बिक्री अथवा ठिकाने लगाने तथा संभावित अन्य साथियों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील महाडिक तथा वर्धा शहर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार चतरकर के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में गुन्हे प्रकटीकरण पथक के पुलिस उपनिरीक्षक शरद गायकवाड़, हेड कांस्टेबल महेंद्र पाटील, हेड कांस्टेबल अभिजित वाघमारे, पुलिस कांस्टेबल रंजित भुरसे तथा पुलिस कांस्टेबल अमोल सालवण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here