Home Breaking News वणी जन्नत होटल के पास भीषण हादसे में तीन बेटी सहीत पिता...

वणी जन्नत होटल के पास भीषण हादसे में तीन बेटी सहीत पिता कि मृत

217

वणी जन्नत होटल के पास भीषण हादसे में चार बेटी सहीत पिता कि मृत



बेटी को कार सिखाते समय हुआ बड़ा हादसा


वणी:  वणी-घुग्घुस मार्ग पर पर जन्नत होटल के पास हुए भीषण हादसे मे तीन बेटी कि घटणा स्थल में मौत हुई तो बाप को यह सदमा देखकर हार्ट अटैक आने से दम तोडा वही भतीजी को इलाज के लिए चंद्रपुर दवाखाने में पहुचाने पर डाक्टर ने बच्ची को नागपुर रेफर कर दिया।
घटणा आज सुबह करीब 11 बजे कि वणी जन्नत होटल के पास कि है ।बेटी को पिता कार चलाने के लिए सिखा रहे थे।कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जाकर दुसरी ओर भीड़ गई । इस भीषण हादसे में कार के पुरे परचक्के उड़ गए ।कार में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए वणी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ डॉक्टरों ने तीन बेटी को मृत घोषित कर दिया।
घायल पिता का वणी में इलाज चल रहा था लेकीन बेटीयो के सदमे में पहुंचे पिता को हार्ट अटैक आने पर पिता कि भी मौत हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल बच्ची को चंद्रपुर से नागपुर के लिए रेफर किया है।जिसका इलाज आयसीयु में चल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, रियाज़ शेख (55) भीमनगर वणी के रहेवासी हैं। लाल पुलिया के पास उनका मोटर गैरेज है। बेटीयां छुट्टियाँ में आने के कारण वह अपनी बेटी को कार चलाना सिखा रहा था। आज शुक्रवार 31 अक्टूबर को वह अपनी तीन बेटियों और एक भतीजी को लेकर स्कोडा (O1AH 5700) कार से वणी घुग्घुस मार्ग पर गए थे।उस समय उनकी बेटी लियाबा (20) कार चला रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होने पर लालगुड़ा से पहले डीपी रोड पर जन्नत होटल के पास कार डिवाइडर पर चढ गई वहीं विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से कार जाकर टकरा गई।
इस भीषण हादसे में  कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने के‌ तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगो ने मदद के लिए पहुंचे। किसी तरह  लोगों ने घायलों में सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए तुरंत वणी ग्रामीण अस्पताल में भेजा गया।
 इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रियाज़ की बेटियों लियाबा (20), मायरा (17) और अमीरा को मृत घोषित कर दिया। रियाज़ की हालत गंभीर बताई जा रही थी उसका भी इलाज वणी ग्रामीण अस्पताल में चल रहा था। लेकिन सभी बेटी के मरने के सदमे में पहुंचने से हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई। वहीं साथ में कार पर बैठी 4 साल की भतीजी भी गंभीर रूप से घायल हुई जिसे चंद्रपुर से नागपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। भयानक हादसे से पुरे वणी शहर में मातम का माहौल छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here