चंद्रपुर जिले की 16 ताड़ी दुकानों का 18 सितंबर को ई-लिलाव
वर्ष 2026-27 के लिए ताड़ी अनुज्ञप्ति ई-लिलाव-सह-निविदा प्रक्रिया से होगी मंजूर
महाराष्ट्र प्रदेश प्रमुख हनिफ शेख
( ऊष्मा कि आवाज)
चंद्रपुर, 2 सितंबर : चंद्रपुर जिले में ताड़ी वर्ष 2026-27 के लिए 16 ताड़ी दुकानों की अनुज्ञप्ति मंजूर करने हेतु सार्वजनिक ई-लिलाव-सह-निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग द्वारा इसकी निविदा 1 सितंबर 2026 से शासन के आधिकारिक महाटेंडर्स पोर्टल पर प्रकाशित की गई है।
अधीक्षक, राज्य उत्पादन शुल्क, चंद्रपुर के कार्यालय के अंतर्गत आने वाली इन 16 ताड़ी दुकानों का ऑनलाइन ई-लिलाव 18 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
ई-लिलाव में भाग लेने के लिए आवश्यक नियम एवं शर्तें, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य विस्तृत जानकारी महाराष्ट्र शासन के आधिकारिक महाटेंडर्स पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक बोलीदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन सहभागिता दर्ज करनी होगी।
विभाग की ओर से इच्छुक व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे ई-लिलाव की निर्धारित तिथि और प्रक्रिया का संज्ञान लेते हुए समय पर ऑनलाइन आवेदन एवं सहभागिता पूरी करें।
अधिक जानकारी के लिए: अधीक्षक, राज्य उत्पादन शुल्क, चंद्रपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है।










