Home Breaking News घुग्घुस ग्रामीण अस्पताल को तत्काल सुरु करे: आमदार किशोर जोरगेवार

घुग्घुस ग्रामीण अस्पताल को तत्काल सुरु करे: आमदार किशोर जोरगेवार

116

घुग्घुस ग्रामीण अस्पताल को तत्काल सुरु करे: आमदार किशोर जोरगेवार



मंत्रालय दौरे में अस्पताल के रिक्त पदों को भरने और नए उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग


चंद्रपुर : जिले के घुग्घुस में निर्मित अत्याधुनिक ग्रामीण अस्पताल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। लेकिन अस्पताल में आवश्यक कर्मचारि और चिकित्सा उपकरणों की कमी के कारण, अस्पताल अभी तक शुरू नहीं हुआ। अस्पताल सुरू नहीं होने के कारण घुग्घुस क्षेत्र और आसपास के 20 से 25 गाँवों के लगभग 70 हज़ार नागरिक इलाज के लिए 25 से 30 किलोमीटर दूर चंद्रपुर शासकीय अस्पताल में जाना पड़ रहा है। उक्त समस्या के कारण विधायक किशोर जोरगेवार ने मुंबई मंत्रालय में महाराष्ट्र राज्य के लोक स्वास्थ्य विभाग एवं परिवार कल्याण मंत्री ना. प्रकाश अबिटकर से मुलाकात करके घुग्घुस ग्रामीण अस्पताल को तत्काल खोलने की मांग की है।
आरोग्य मंञी को निवेदन सौंपकर विधायक जोरगेवार ने कहा कि यह आवश्यक है कि सार्वजनिक निधी से निर्मित इस स्वास्थ्य सुविधा को जल्द से जल्द नागरिक की सेवा में लाया जाए। अस्पताल का नया भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।लेकिन केवल मानवशक्ति और चिकित्सा उपकरणों की कमी के कारण इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। इस लिए क्षेत्र के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए विधायक जोरगेवार ने अस्पताल को तत्काल सुरू करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दी जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सा अधिकारी, नर्स, प्रयोगशाला और एक्स-रे तकनीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल के लिए पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन, डिजिटल एक्स-रे मशीन, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति वार्ड, एनेस्थीसिया मशीन, वेंटिलेटर और ईसीजी मॉनिटर जैसे आधुनिक उपकरण तुरंत खरीदे जाने चाहिए।
विधायक जोरगेवार ने आगे कहा कि यदि इन सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाती है तो घुग्घुस ग्रामीण अस्पताल तत्काल सुरु हो जाएगा और क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और तत्काल स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। इससे नागरिकों को जिला शासकीय अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और ग्रामीण में स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक कुशल होगी। विधायक प्रकाशजी आबिटकर ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here