Home Breaking News बेलोरा रेती घाट का आमदार संजय देरकर के हाथो से भव्य उद्घाटन

बेलोरा रेती घाट का आमदार संजय देरकर के हाथो से भव्य उद्घाटन

36

बेलोरा रेती घाट का आमदार संजय देरकर के हाथो से भव्य उद्घाटन



आमदार संजय देरकर के हाथों से शुभारंभ,घरकुल लाभार्थियों को मिली रेती


गुग्गुल  :
वणी तहसील के वर्धा नदी बेलोरा स्थित रेती घाट का लिलाव पूर्ण होने के बाद आज 07 जनवरी को इस रेती घाट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वणी विधानसभा क्षेत्र के आमदार संजय देरकर के शुभ हस्ते रेती घाट का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में वणी तहसील के तहसीलदार निखिल धुळधर की प्रमुख उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह आज सुबह बेलोरा रेती घाट परिसर में संपन्न हुआ, जहां स्थानीय नागरिकों और लाभार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली।

इस दौरान शासन द्वारा तय नियमों के अनुसार घरकुल योजना के लाभार्थियों को 10 प्रतिशत रेती निःशुल्क/आरक्षित रूप में वितरित की गई।

शासन की नीति का सख्ती से पालन
शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक रेती घाट से 10 प्रतिशत रेती घरकुल योजना के लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास निर्माण में राहत मिल सके।

इन्हीं निर्देशों के तहत आमदार संजय देरकर और वणी तहसीलदार निखिल धुळधर के हाथों बेलोरा गांव के पात्र घरकुल लाभार्थियों को रायल्टी देकर रेती का वितरण किया।

इस पहल से स्थानीय लाभार्थियों में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से कार्यक्रम को महत्व मिला।

इस उद्घाटन समारोह में शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट) के जिल्हाप्रमुख संजय निखाडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही रेती घाट के लिलाव धारक सचिन अग्रवाल, अभिषेक भसीन, पंकज लहेरिया, समीर रंगरेज, बड़ी संख्या में घरकुल लाभार्थी, ग्रामवासी एवं अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

विकास कार्यों को मिलेगी गति

रेती घाट के शुरू होने से क्षेत्र में वैध और नियंत्रित तरीके से रेती उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे अवैध रेती उत्खनन पर भी अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को उचित दरों पर निर्माण सामग्री मिल सकेगी।

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

उद्घाटन के दौरान विधायक संजय देरकर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है, और घरकुल जैसे महत्वपूर्ण आवासीय योजनाओं में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here