Home Breaking News घुग्घुस में धूमधाम से मनाई गई डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135 वीं...

घुग्घुस में धूमधाम से मनाई गई डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135 वीं जयंती

87

घुग्घुस में धूमधाम से मनाई गई डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135 वीं जयंती



चंद्रपुर (घुग्घुस): भारतीय संविधान के शिल्पकार, महामानव और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चंद्रपुर जिले सहित घुग्घुस शहर में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ समारोह आयोजित किए गए।

इस मौके पर बौद्ध समाज द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों जैसे इंदिरा नगर, गांधी नगर, सुभाष नगर, राम नगर, चांदणी नगर, केमिकल वार्ड, साईं नगर, बैरम बाबा नगर, अमराई बस्ती आदि से भव्य रैलियां निकाली गईं। डीजे की धुन पर भीमगीतों की गूंज और नारों के साथ सजी-धजी झांकियों में डॉ. भीमराव आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से सजाकर पूरे शहर में महारैली निकाली गई।

शाम के समय यह सभी रैलियां तहसील कार्यालय पहुंचीं, जहां स्थापित डॉ. आंबेडकर की विशाल प्रतिमा पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे और युवा—सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान गैरेज मित्र परिवार की ओर से डॉ. आंबेडकर के नए फलक का उद्घाटन भी किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।

शहर के विभिन्न मार्गों, चौक-चौराहों और तहसील परिसर में सामाजिक संगठनों, भीम सैनिकों और प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा पुलाव, शर्बत और शीतल जल के स्टॉल लगाए गए, जिससे आम नागरिकों को राहत और सेवा का संदेश दिया गया।

पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ा बंदोबस्त रखा गया, जिससे जयंती का यह पर्व शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

घुग्घुस में डॉ. आंबेडकर जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता, सम्मान और जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here