Home Breaking News आमदार सुधीर मुनगंटीवार के प्रयास रंग लाए – लोकमान्य टिळक (T) –...

आमदार सुधीर मुनगंटीवार के प्रयास रंग लाए – लोकमान्य टिळक (T) – बल्लारशाह एक्सप्रेस शुर

339

आमदार सुधीर मुनगंटीवार के प्रयास रंग लाए – लोकमान्य टिळक (T) – बल्लारशाह एक्सप्रेस शुर



मुंबई के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन की सुविधा उपलब्ध


बल्लारपुर (चंद्रपुर): चंद्रपुर और विदर्भ क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आमदार सुधीर मुनगंटीवार के लगातार प्रयासों को सफलता मिली है। रेलवे मंत्रालय ने लोकमान्य टिळक टर्मिनस (मुंबई) से बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार, गाड़ी संख्या 20105/20106 लोकमान्य टिळक (T) – बल्लारशाह एक्सप्रेस साप्ताहिक रूप से चलाई जाएगी। यह ट्रेन मुंबई के लोकमान्य टिळक टर्मिनस से गुरुवार रात 21:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 13:15 बजे बल्लारशाह पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में यह ट्रेन बल्लारशाह रेलवे स्टेशन से शुक्रवार सुबह 05:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 14:45 बजे मुंबई स्थित लोकमान्य टिळक टर्मिनस पहुंचेगी।

इस एक्सप्रेस ट्रेन को ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा, हिंगणघाट, वरोरा और चंद्रपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इससे विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

आमदार सुधीर मुनगंटीवार ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “इस ट्रेन के शुरू होने से चंद्रपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों को मुंबई से सीधा, सुविधाजनक और तेज रेल संपर्क मिलेगा।”

यह नई रेल सेवा 24 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी लाभ होने की उम्मीद है।

 अजय दुबे :- सदस्य, रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (ZRUCC), मध्य रेलवे, मुंबई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here