कर्तृत्व को नमन: चंद्रपुर में जी.सी. विनय गौडा का 19 अप्रैल को भव्य नागरिक सम्मान
नवीन जिलाधिकारी वसुमना पंत भी होंगी सम्मानित
चंद्रपुर: जिले के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने वाले पूर्व जिलाधिकारी जी.सी. विनय गौडा का योगदान आज भी चंद्रपुरवासियों के दिलों में खास स्थान रखता है। उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और जनहितकारी उपक्रमों को नागरिक आज भी गर्व के साथ याद करते हैं।
आमदार सुधीर मुनगंटीवार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक स्तर पर मजबूत सहयोग देने में भी जी.सी. विनय गौडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे विकास कार्यों को गति मिली। उनके इसी कर्तृत्व को सम्मान देने के लिए चंद्रपुर के नागरिकों की ओर से एक भव्य नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
यह समारोह 19 अप्रैल 2026, शाम 6 बजे प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक सभागृह में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आमदार सुधीर मुनगंटीवार करेंगे। इस अवसर पर आ. कीर्तिकुमार भांगडिया, आ. देवराव भोंगळे और आ. करण देवतळे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से उनका सम्मान किया जाएगा।
इसी समारोह में चंद्रपुर की नई जिलाधिकारी वसुमना पंत का भी नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। हाल ही में जिले की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनके आगामी कार्यकाल के लिए नागरिकों की ओर से शुभकामनाएं दी जाएंगी।
- दोनों कुशल और जनहितैषी प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान में आयोजित यह समारोह चंद्रपुर की सामाजिक एकता और कृतज्ञता का प्रतीक माना जा रहा है। आयोजकों ने जिले के नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने की अपील की है।










