Home Breaking News रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़

168

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़



चंद्रपुर, नागपुर समेत कई जिलों के युवाओं को बनाया शिकार – आर्थिक अपराध शाखा की सख्त कार्रवाई


चंद्रपुर: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठने वाले आरोपियों के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने शिकंजा कस दिया है ।मुजीबुर लतीफ कुरेशी रहेमत,नगर चंद्रपुर,रविंद्र संबाजी वाघमारे सिस्टर कॉलोनी, चंद्रपुर,सुरेंद्र रामकृष्ण तेलंग गोधानी, नागपुर,को जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा, चंद्रपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता कौस्तुभ विलास आदेश (35), निवासी दतला रोड, चंद्रपुर ने रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने उन्हें और 14 अन्य लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

आरोप है कि इन लोगों से कुल 1 करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपये वसूले गए। इसके बाद सभी को कोलकाता ले जाकर होटल में ठहराया गया और फर्जी ट्रेनिंग, नकली सर्टिफिकेट, फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन और जाली नियुक्ति पत्र थमा दिए गए।

लेकिन हकीकत सामने आने पर पता चला कि यह पूरा खेल सिर्फ धोखाधड़ी का था। किसी को भी नौकरी नहीं मिली।

26 युवाओं से 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने चंद्रपुर, नागपुर, भंडारा, गढ़चिरोली और जलगांव जिलों के 26 युवाओं से कुल 2 करोड़ 17 लाख 35 हजार रुपये की ठगी की है।

पुलिस ने कसा शिकंजा

इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 420, 406, 465, 468, 471, 472, 473 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चंद्रपुर पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कटकाडे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक बागडे और उनकी टीम इस पूरे रैकेट की परतें खोलने में जुटी है।

एक आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी सुरेंद्र रामकृष्ण तेलंग को 3 अप्रैल 2026 को नागपुर से हिरासत में लिया गया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत (MCR) में है।

पीड़ितों से अपील

पुलिस ने उन सभी युवाओं से अपील की है, जिन्हें रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया है, वे अपने मूल दस्तावेजों के साथ आर्थिक अपराध शाखा, चंद्रपुर में उपस्थित हों, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

नौकरी के नाम पर ठगी से सावधान!

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि नौकरी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। बिना आधिकारिक प्रक्रिया और वैध दस्तावेजों के किसी को पैसे देना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here