Home चंद्रपूर उकणी खदान हादसे के बाद सांसद प्रतिभा धानोरकर ने सुरक्षा व्यवस्था पर...

उकणी खदान हादसे के बाद सांसद प्रतिभा धानोरकर ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

92

उकणी खदान हादसे के बाद सांसद प्रतिभा धानोरकर ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल



वणी/यवतमाल : 11 मई 2026 वेकोलि की उकणी कोयला खदान में हाल ही में हुए भूस्खलन हादसे के बाद सांसद प्रतिभा धानोरकर ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में दो डंपर ट्रक मलबे में दब गए थे, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सांसद ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को कड़े और प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सांसद प्रतिभा धानोरकर ने डंपर चालक राजू आसुतकर के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने राजू की तबीयत की जानकारी ली और उनके परिवार को ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि संकट की घड़ी में राजू आसुतकर द्वारा दिखाया गया साहस सराहनीय है, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

दौरे के दौरान सांसद ने वेकोलि अधिकारियों के साथ बैठक कर हादसे के कारणों और खदान में लागू सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खदान में कार्यरत प्रत्येक मजदूर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर वेकोलि के प्रादेशिक प्रबंधक खन्ना साहब, कांग्रेस के राज्य सचिव संजय खाडे, वसंत जिनिंग के अध्यक्ष प्रमोद वासेकर, नगरसेवक नंदकिशोर आसुतकर, तालुका अध्यक्ष विक्की पंगाहटे समेत कई अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद प्रतिभा धानोरकर ने यह भी कहा कि वह पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए रखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here