Home Breaking News मुफ्त इलाज से हजारों गरीबों को मिली राहत… विशाल सर्वरोग निदान एवं...

मुफ्त इलाज से हजारों गरीबों को मिली राहत… विशाल सर्वरोग निदान एवं उपचार शिविर बना जनसेवा का बड़ा केंद्र”

99

मुफ्त इलाज से हजारों गरीबों को मिली राहत… विशाल सर्वरोग निदान एवं उपचार शिविर बना जनसेवा का बड़ा केंद्र”



“एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ डॉक्टर, एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई और ़मुफ्त शस्त्रक्रिया की सुविधा”


चंद्रपुर :

सर्वसामान्य और जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित भव्य “सर्वरोग निदान एवं उपचार शिविर” हजारों मरीजों के लिए राहत और नई उम्मीद का केंद्र बनकर सामने आया। इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों को मुफ्त जांच, उपचार और स्वास्थ्य मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में मेडिसिन, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, त्वचा रोग, कान-नाक-गला तथा शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया। बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच और उपचार शिविर में —रक्तचाप,मधुमेह,

हृदय रोग,मोतियाबिंद,हर्निया जैसी गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा दी गई।

इसके अलावा मरीजों के लिए —एक्स-रे

रक्त जांच,सोनोग्राफी,सीटी स्कैन

एमआरआई जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं।

“गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान”

आयोजकों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे और गंभीर बीमारियों का समय पर निदान हो सके, इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। विशेष रूप से जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त शस्त्रक्रिया (ऑपरेशन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉक्टरों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का जताया आभार

इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज की स्वास्थ्य सुरक्षा और जनसेवा के लिए ऐसे लोकहितकारी उपक्रमों को आगे भी लगातार प्राथमिकता दी जाएगी।

“स्वस्थ समाज ही मजबूत समाज… हर गरीब तक इलाज पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here