Home Breaking News चंद्रपुर के 187 गांवों में शुरू हुआ ‘जन भागीदारी अभियान’…

चंद्रपुर के 187 गांवों में शुरू हुआ ‘जन भागीदारी अभियान’…

66

चंद्रपुर के 187 गांवों में शुरू हुआ ‘जन भागीदारी अभियान’…



अब आदिवासी परिवारों तक सीधे पहुंचेगी सरकारी योजनाएं


18 से 25 मई तक विशेष शिविर, स्वास्थ्य जांच और जनसुनवाई का आयोजन


चंद्रपुर:

आदिवासी समाज के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए चंद्रपुर जिले में बड़े स्तर पर “जन भागीदारी अभियान” शुरू किया गया है। केंद्र सरकार की “प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय अभियान” और “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत जिले के 187 गांवों में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत 18 से 25 मई 2026 तक विभिन्न गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच शिविर, जनसुनवाई और लाभ वितरण जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान का शुभारंभ जिल्हाधिकारी वसुमना पंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। इस अवसर पर पुलकित सिंह, मिना सालुंके, गिरीश धायगुडे, गिरीश पोळ, अश्विनी सोनवणे और राजेश पाताळे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

“जन भागीदारी… सबसे दूर, सबसे पहले” की संकल्पना पर आधारित इस अभियान के तहत गांव स्तर पर व्यापक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्य जांच शिविर,सिकल सेल जागरूकता,पोषण अभियान,घरकुल योजना मार्गदर्शन,राशन कार्ड वितरण

किसान आईडी और एग्रीस्टैक जानकारी तक्रार निवारण शिविर जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

20 मई को होगी शिवार फेरी

20 मई को संबंधित अधिकारी, आदि कर्मयोगी और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ गांवों में “शिवार फेरी” निकाली जाएगी। वहीं 21 से 23 मई तक आदि सेवा केंद्रों में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई और त्वरित निपटारे की प्रक्रिया चलाई जाएगी।

24 मई को विभिन्न प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों का वितरण किया जाएगा, जबकि 25 मई को होगी पूरे अभियान की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।

प्रशासन ने दिए विशेष निर्देश

जिल्हाधिकारी वसुमना पंत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को गांव-गांव तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी पात्र आदिवासी परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here