Home Breaking News चंद्रपुर महानगर भाजपा संगठनात्मक कार्य में राज्य में अव्वल

चंद्रपुर महानगर भाजपा संगठनात्मक कार्य में राज्य में अव्वल

118

चंद्रपुर महानगर भाजपा संगठनात्मक कार्य में राज्य में अव्वल



प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने की सराहना, पदाधिकारियों का हुआ सम्पन्न


चंद्रपुर, ()भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश संगठन द्वारा मुंबई में आयोजित समीक्षा बैठक में चंद्रपुर महानगर भाजपा को संगठनात्मक कार्यों में पूरे महाराष्ट्र में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने अपने संबोधन में चंद्रपुर महानगर इकाई की विशेष सराहना की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रपुर महानगर भाजपा ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्य, प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन, “मन की बात” कार्यक्रमों के सफल संचालन, एसआईआर अभियान तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संपर्क बनाए रखने जैसे विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसी कारण चंद्रपुर महानगर इकाई राज्य में अग्रणी स्थान पर रही।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और पार्टी के विस्तार में योगदान देने वाले पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की गई।

भाजपा नेता किशोर जोरगेवार ने कहा कि इस सफलता के पीछे प्रत्येक पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी समय में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

चंद्रपुर महानगर भाजपा की इस उपलब्धि को संगठनात्मक क्षमता और मजबूत कार्यप्रणाली का प्रमाण माना जा रहा है, जिससे जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here