Home Breaking News कोरपना में प्रतिबंधित हुक्का तंबाकू और पान मसाला जब्त, 59 वर्षीय आरोपी...

कोरपना में प्रतिबंधित हुक्का तंबाकू और पान मसाला जब्त, 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

315

कोरपना में प्रतिबंधित हुक्का तंबाकू और पान मसाला जब्त, 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार



कोरपना, चंद्रपुर। चंद्रपुर जिले के कोरपना पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माथा गांव स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित हुक्का तंबाकू एवं सुगंधित तंबाकू-सुपारी का जखीरा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने 59 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरपना पुलिस थाना क्षेत्र के मौजा माथा में एक गोदाम में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों का अवैध भंडारण और बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्रतिबंधित हुक्का तंबाकू तथा सुगंधित तंबाकू-सुपारी का साठा बरामद किया।

पुलिस ने मौके से कुल 17 हजार 606 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया। जब्त सामग्री में हुक्का तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद शामिल हैं। मामले में गोदाम संचालक 59 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनों एवं प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की बिक्री से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

चंद्रपुर जिला पुलिस द्वारा प्रतिबंधित एवं मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक सुगंधित तंबाकू, गुटखा और पान मसाला तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोरपना पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here