Home Breaking News CTPS कारखाना से लोहा पाईप चोरी प्रकरण मे तडाली से हासीम का...

CTPS कारखाना से लोहा पाईप चोरी प्रकरण मे तडाली से हासीम का नाम सामने आया

159

CTPS कारखाना से लोहा पाईप चोरी प्रकरण मे तडाली से हासीम का नाम सामने आया

घुग्घुस : जिले मे सबसे बडा महाऔष्णिक विद्युत केंद्र (CTPS)से करोडो रू का लोहा पाईप लाइन चोरी प्रकरण मे जिल्हा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्रीय थाना मे पुलिस की जांच मोहीम तेजी पकड लिया है।

मनसे कामगार जिल्हाध्यक्ष अमन अंधेवार ने पुलिस अधीक्षक को सीटीपीएस से होनेवाली करोडो रू कि राखड पाईप लाईन चोरी संबंध मे अवगत कराकर पुर्व जांच कराने बाद भंगार चोरो पर कडी कारवाई करने कि मांग कि थी।

पुलिस छानबीन मे भद्रावती पुलिस थाना अंतर्गत तडाली से हासीम नामक व्यक्ती का नाम सामने आ रहा है।

सीटीपीएस कंपनी से लोहा चोरी के घटणा मे बताया जा रहा भद्रावती तहसिल के पुलिस थाना अंतर्गत तडाली से हासीम नामक व्यक्ती भी दीन रात सीटीपीएस चंद्रपुर से लोहा पाईप लाइन की चोरी ट्रैक्टर के माध्यम से बडे पैमाने पर कर रहा है।

परंतु भद्रावती पुलिस हासीम नामक व्यक्ती पर कारवाई करने के लिए हिचकिचा रही है।भद्रावती पुलिस थाना तथा कंपनी मे सुरक्षा अधिकारी के साठगांठ से लोहा पाईप लाइन चोरी होनेवाले मामले को दबाकर रखा गया है।

कंपनी से होनेवाली करोडो रू लोहा चोरी प्रकरण मे भद्रावती पुलिस और कुछ कंपनी के अधिकारी ने हासीम को खुद सुरक्षाकवच दे रहे है।जिससे लोहा चोरी घटणा मे कंपनी को करोडो का चुना लग रहा है।

नागरीक तथा सामाजिक कार्यकर्ताओ ने सीटीपीएस कंपनी से होनेवाली लोहा चोरी मे पुलिस जांच बिठाकर प्रकरण मे जुडे लोगो पर कडी कारवाई करने कि मांग जिला पुलिस प्रशासन से कि जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here